37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के खिलाडि़यों एवं खेल प्रेमियों को बधाई दी

उत्तराखंड
देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के खिलाडि़यों एवं खेल प्रेमियों को बधाई दी है। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के जन्मदिन पर मनाये जाने वाले इस दिवस पर मुख्यमंत्री ने स्व. ध्यान चन्द का भी भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने अपने जादुई खेल से पूरी दुनिया में हाॅकी के खेल में भारत का नाम रोशन किया और हाॅकी में भारत को एक नई पहचान दिलाई।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि प्रदेश में अनेक खेल प्रतिभायें हैं जिन्होंने समय-समय पर विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होने कहा कि वर्ष 2018 में राष्ट्रीय खेलो का आयोजन प्रदेश में होना है, इसकी तैयारियों का रोड़ मेप तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन में हमारे खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक हासिल कर सके इसके लिये प्रयास किये जा रहे है। प्रदेश में ग्रामीण स्तर, संस्थागत स्तर एवं राज्य स्तर पर विभिन्न खेलो के आयोजन की व्यवस्थाये की जा रही है तथा विभिन्न स्थलो पर खेल अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने प्रदेश के खिलाडि़यांे को शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त की, कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में भी अपने प्रदर्शन से प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More