Metro Update : अब राजस्थान में भी होगा मेट्रो का विस्तार, इस रूट पर संचालन की तैयारी

Metro Update : अब राजस्थान में भी होगा मेट्रो का विस्तार, इस रूट पर संचालन की तैयारी

HR Breaking News (Metro Update) राजस्थान में अब मेट्रो विस्तार का रास्ता क्लियर हो गया है। अब राजस्थान में सरकार की ओर से रूट पर संचालन की तैयारी चल रही है। मेट्रो के इस प्रोजेक्ट (Metro Update ) से हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा और साथ ही प्रदेश की अन्य हिस्सों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ेगी। आइए खबर में जानते हैं कि किस रूट पर मेट्रो के संचालन की तैयारी हो रही है।

जयपुर मेट्रो फेज-2 के विकास को मिली गति

दरअसल, आप यह जान लें कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के (Jaipur Metro to reach airport )  विकास को नई रफ्तार मिलेगी। बता दें कि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jaipur International Airport)  पर बैठक आयोजित हुई है और ये बैठक जयपुर मेट्रो प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच हुई, जिसमें मेट्रो को एयरपोर्ट तक विस्तारीकरण और सभी टर्मिनलों को कनेक्ट करने के प्लान के बारे में बातचीत हुई है। बैठक का मुख्य मकसद यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित परिवहन सुविधा देना है।

जयपुर मेट्रो के निदेशक ने कही ये बात 

जयपुर मेट्रो के निदेशक का कहना है कि सीतापुरा से टोडी मोड़ तक एयरपोर्ट (Airport from Sitapura to Todi More)  से होते हुए प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर शहर के ट्रांसपोर्ट सिस्टम का विस्तार करेगा और साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय इलाकों और एयरपोर्ट को कनेक्ट करेगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। जयपुर एयरपोर्ट के चीफ एयरपोर्ट ऑफिसर का कहना है कि बैठक में मेट्रो अलाइनमेंट, यात्रियों का आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशनल पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की गई है और इससे जुड़ी एजेंसियों ने प्रोजेक्ट को कोरडिनेशन के साथ तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।

एयरपोर्ट तक मेट्रो कनेक्टिविटी से यात्रियों के लाभ 

अगर एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलती है तो इससे यात्रियों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा और समय भी बचेगा। सिर्फ इतना ही नहीं निजी वाहनों और टैक्सियों पर निर्भरता कम होने के साथ ही पर्यावरण-अनुकूल सफर का लाभ मिलेगा। आयोजित इस बैठक में जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Jaipur Metro Rail Corporation), डीजीसीए, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) सीआईएसएफ, बीसीएएस, और जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारी मौजुद रहे हैं। अधिकारियों ने विचार किया है कि टर्मिनल-1, टर्मिनल-2 और प्रस्तावित टर्मिनल-3 को मेट्रो के भूमिगत स्टेशन से कनेक्ट किया जाए।

जयपुर एयरपोर्ट तक मेट्रो संचालन का तेज होगा काम 

अब इस बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है कि आगामी समय में जयपुर एयरपोर्ट तक मेट्रो संचालन (Metro services to Jaipur Airport)  की दिशा में तेजी से कार्य होगा और जैसे ही यह योजना साकार होती है तों इससे जयपुर एयरपोर्ट तक सीधी मेट्रो सुविधा वाले चुनिंदा शहरों में शामिल हो जाएगा। यानी की जयपुर मेट्रो फेज-2 (Jaipur Metro Phase-2) का प्रस्तावित रूट प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक तय किया गया है, जिसमें शहर के कई आवासीय और व्यावसायिक इलाको को जोड़ा जाएगा।
 

Related Articles

Back to top button