Metro Card : अब फोन ही बन जाएगा मेट्रो कार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

HR Breaking News (Metro Card) ज्यादातर लोग जो मेट्रो में ट्रेवल करते हैं, वो मेट्रो कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन कई बार जल्दबाजी में या फिर गलती से मेट्रो कार्ड खो जाए या घर भुल जाए तो टिकट लेनी पड़ती थी, लेकिन अब मेट्रो में ट्रेवल करने के लिए अगर आप मेट्रो कार्ड (Metro Card On Phone) भुल जाते हैं तो आप अपने स्मार्टफोन को ही मेट्रो कार्ड की तरह यूज में ला सकते हैं। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में-
कैसे मोबाइल बनेगा मेट्रो कार्ड
अगर आप अपने स्मार्टफोन को मेट्रो कार्ड में बदलना (smartphone into a metro card) चाहते हैं तो इसके लिए आपको Delhi Metro Sarthi App को डाउनलोड करना होगा और फिर उसे मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और वर्चुअल स्मार्ट कार्ड (virtual smart card) बनाकर उसका रिचार्ज करें, ऐसा करते ही आपको मेट्रो के गेट पर स्कैन करने के लिए एक QR कोड मिल सकेगा और आपको बिना फिजिकल कार्ड के यात्रा का सफर मिलेगा। बता दें कि यह ऐप Android और iOS दोनों के लिए मौजुद है और इसमें सिक्योरिटी डिपॉजिट या फिजिकल कार्ड रखने की परेशानी से छुटकारा मिलता है।
जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
आप इस ऐप को Google Play Store या Apple App Store iOS से Delhi Metro Sarthi App को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफिकेशन का काम करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर ‘वर्चुअल स्मार्ट कार्ड (Metro Card Updates) ‘ या ‘Multiple Journey QR Ticket’ ऑप्शन को चुने और कम से कम 150 या अन्य राशि का शुरुआती रिचार्ज करें। जैसे ही रिचार्ज होता है तो आपके फोन पर एक QR कोड एक्टिवेट हो जाएगा, जिसे मेट्रो के आने-जाने के लिए गेट पर स्कैन करके आप ट्रेवल कर सकते हैं।
जानिए क्या है फोन को मेट्रोकार्ड में बदलने के लाभ
अगर आप स्मार्टफोन को मेट्रोकार्ड में बदलते हैं तो इसके कई फायदे (How Smartphone became smartcard)हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इसके लिए कोई फिजिकल कार्ड नहीं रखना पड़ता, जिससे कार्ड खोने या खराब होने का झंझट नहीं रहता है। इसके साथ ही ऐसा करने से फिजिकल कार्ड के विपरीत कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट (security deposit) का भुगतान नहीं करना होता है और बिना लाइन में लगे ही ऐप से तुरंत ऑनलाइन रिचार्ज कर सकते हैं।



