Metro का होगा हरियाणा तक विस्तार, 24 किलोमीटर का बनेगा कॉरिडोर, खरीदी जाएंगी 9 नई मेट्रो ट्रेन

HR Breaking News : (Metro News) मेट्रो में सफर तो आपने किया ही होगा, मेट्रो में सफर करना काफी आरामदायक होता है। हैव्वी ट्रैफिक से बचने और अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए लोग मेट्रो में सफर (Travelling on the metro) करना पसंद करते है। मेट्रो विभाग की तरफ से भी अपने यात्रियों कों अच्छी सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार नई-नई सुविधाएं की जा रही है और समय-समय पर मेट्रो का विस्तार (Metro expansion) किया जा रहा है। अब फिर हरियाणा प्रदेश वासियों को मेट्रो की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। आपको बता दे कि इसके लिए 9 नई मेट्रो ट्रेन खरीदी जाएंगी और 24 किलोमीटर का नया कॉरिडोर (New corridor) बनाया जाएगा। चलिए मेट्रो से जुड़े इस अपडेट के बारे में विस्तार से।
दिल्ली में लोगों को बेहतरीन सफर की सुविधा देने के लिए मेट्रो के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। मेट्रो के चौथे चरण (fourth phase of metro) में कुल 6 नए रास्ते बनाए जा रहे हैं। इनमें तुगलकाबाद से एरोसिटी तक की गोल्डन लाइन बिल्कुल नई लाइन है। बाकी 5 लाइनें पहले से चल रही मेट्रो लाइनों (Metro Lines) को आगे बढ़ाने का काम हैं।
इन नई लाइनों के लिए नई मेट्रो ट्रेनें (New metro trains) भी खरीदी जाएंगी। इसी वजह से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Latest Updates) ने रिठाला-नरेला-कुंडली लाइन के लिए 68 नए कोच खरीदने का टेंडर निकाला है। इन कोचों से कुल 9 नई मेट्रो ट्रेनें तैयार होंगी।
24.463 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का होगा निर्माण
मेट्रो के चौथे चरण में रेड लाइन (metro trains) को बढ़ाकर रिठाला से हरियाणा के कुंडली तक 24.463 KM लंबे मेट्रो के कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जिसपर 21 स्टेशन होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि इस मेट्रो की इस परियोजना (metro project) को अगले तीन साल तक पूरा कर दिया जाएगा। फिलहाल, रेड लाइन पर न्यू गाजियाबाद से रिठाला तक मेट्रो सर्विस मौजूद है।
मेट्रो के इस विस्तार के बाद कुंडली से गाजियाबाद तक सीधी मेट्रो सेवा (Metro service) मिल सकेगी। अभी इस रूट पर 34 मेट्रो ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें हर ट्रेन में 8 कोच हैं। नए कॉरिडोर (New corridors) के लिए 68 और कोच खरीदने की योजना है। इनसे कुल 9 नई ट्रेनें तैयार होंगी, जिनमें 7 ट्रेनें 8 कोच वाली और 2 ट्रेनें 6 कोच वाली होंगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 3 साल में ये ट्रेनें मिलने (New Metro Trains) की संभावना है।
इससे पहले DMRC ने 312 कोच (यानी 52 ट्रेनें) खरीदने का ऑर्डर दिया था। इनमें जनकपुरी वेस्ट से RK आश्रम (मैजेंटा लाइन) के लिए 24 ट्रेनें, मजलिस पार्क से मौजपुर (पिंक लाइन) के लिए 15 ट्रेनें और तुगलकाबाद से एयरोसिटी (गोल्डन लाइन) के लिए 13 ट्रेनें शामिल हैं। बाकी कॉरिडोर के लिए भी जल्द ही नई ट्रेनों को खरीदने के प्रोसेस (DMRC New Updates) को पूरा कर दिया जाएगा।



