37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मेनका संजय गांधी आज नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में जैविक उत्पादों का भारतीय महिला उत्सव 2016 का उद्घाटन करेंगी

देश-विदेश

नई दिल्ली: महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी आज नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में जैविक उत्पादों का भारतीय महिला उत्सव 2016 का उद्घाटन करेंगी। 14 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्सव में खाद्य, फैब्रिक तथा फर्नीचर से स्वास्थ्य, पर्सनल केयर तथा सौर उत्पाद तक जैविक उत्पादों की बिक्री की जाएगी। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और प्रायोजित भारतीय महिला उत्सव 2016 पूरे देश की महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देता है। देश के दूरवर्ती क्षेत्रों से भाग लेने लोग दिल्ली पहुंचेगे और उत्सव अवधि में अपने विशिष्ट उत्पादों की बिक्री करेंगे।

यह कार्यक्रम महिला उद्यमियों के लाभ के लिए और जैविक खाद्य तथा उत्पादों को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करने के लिए है। भारतीय महिला उत्सव का उद्देश्य स्वास्थ्य तथा जैविक वस्तुओं के पर्यावरण लाभ को बताना, इस अर्थव्यवस्था में कार्य कर रही महिलाओं के लिए एक मंच उपलब्ध कराना और दूरवर्ती क्षेत्रों के जैविक उत्पादों के लिए बिक्री और विकास को प्रोत्साहित करना है।

इस विशिष्ट उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रीमती मेनका गांधी ने जैविक उत्पादों की ओर मुड़ने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खाद्यान्न में अधिक विटामिन, खनिज और पौष्टिकता होती है। रासायनिक उर्वरकों वाले खाद्यन्नों में इतनी पौष्टिकता नहीं होती। जैविक खेती फसल चक्र खेती, हरित खाद कम्पोस्ट तथा कीटनाशक के लिए प्राकृतिक उपायों जैसी तकनीकों पर निर्भर है। बच्चे कीटनाशकों के हानिकरक प्रभावों में जल्द आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के विकल्प को लोकप्रिय बनाया जाएगा। जैविक पौधे और खाद्य फसलों में काफी सेलिसिलिप अम्ल पाया जाता है जो आंत के कैंसर, चिंता और बीमारी से लड़ने में मददगार है।

पिछले वर्ष के भारतीय महिला उत्सव में प्रतिदिन हजारों लोग पहुंचे। भारत में पहली बार लेह से कन्या कुमारी तथा कोहिमा से कच्छ की 500 से अधिक महिला उद्यमी अपने उत्पाद लेकर एक साथ आईं। इस वर्ष के उत्सव में अनाज, चावल, दाल, मसाले, फैब्रिक्स, डाई और ड्रेसेज, सौन्दर्य प्रसाधन, घरेलू उत्पाद, अचार, जैविक आइसक्रीम, तेल, शहद, चाय, हेयर-केयर, बाथकेयर और ब्यूटी केयर जैसे उत्पादों की बिक्री होगी। उत्सव में 203 स्टॉल होंगे और भागीदारों की संख्या 372 होगी।

Related posts

13 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More