27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मल्होत्रा ने जसदेव के निधन पर शोक जताया

खेल समाचार

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ स्पोर्ट्स (एआईसीएस) के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने बुधवार को प्रख्यात भारतीय खेल कमेंटेटर जसदेव सिंह के निधन पर शोक जताया है।

उल्लेखनीय है कि जसदेव का मंगलवार को राजधानी दिल्ली में लंबी बीमार के बाद निधन हो गया।

जसदेव को याद करते हुए विजय ने उनके साथ अपनी लंबे समय की साझेदारी को याद किया। जसदेव ने नौ ओलम्पिक खेल, आठ हॉकी विश्व कप और छह एशियाई खेलों में कमेंट्री की।

इस योगदान के लिए जसदेव को ओलम्पिक खेलों के सबसे उच्च पुरस्कार ओलम्पिक ऑडर से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें आईओसी के पूर्व अध्यक्ष जुआन एंटोनियो ने दिया।

जसदेव के निधन पर शोक जताते हुए विजय ने कहा, अधिकतर ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिपों में जसदेव मेरे साथ थे। वह मेरे सबसे करीबी दोस्त बन गए और खेल के मैदान के बाहर भी हम संपर्क में थे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More