40 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

सेना की ड्रेस में महेंद्र सिंह धोनी ने लद्दाख में मनाया स्वतंत्रता दिवस

खेल समाचार

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। धोनी प्रादेशिक आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं और सेना के साथ जुड़ने की वजह से यह फैसला किया था। उन्हें 15 दिनों के लिए कश्मीर को 106 बटालियन के साथ ड्यूटी करने की जिम्मेदारी मिली थी।

जम्मू- कश्मीर दो भागों में बंटा

महेंद्र सिंह धोनी 31 जुलाई को अपने बटालियन के साथ जुड़े थे और चंद दिनों बाद ही भारत सरकार ने जम्मू- कश्मीर ने धारा 370 और 35 ए को हटाने का फैसला किया। इसके साथ ही राज्य को दो भागों में बाँट दिया गया

एक भाग जम्मू- कश्मीर और दूसरा भाग लद्दाख हो गया। इसके साथ ही इन्हें केंद्र शासित प्रदेश बनाने की घोषणा भी हुई थी। तभी खबर आई थी कि धोनी 15 अगस्त को लद्दाख को तिरंगा फहराएंगे।

धोनी पहुंचे लद्दाख

महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को लद्दाख पहुंचे। वहां सेना के जवानों का गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनके साथ बातचीत की। खबरों के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने आर्मी जनरल अस्पताल का दौरा किया और मरीजों से बातचीत की।

इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इससे पहले धोनी की कई फोटो वायरल हो चुकी है। आर्मी के अपने साथियों के साथ वह वॉलीबॉल खेलते नजर आये थे और बैट पर ऑटोग्राफ देते हुए फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थी।

201 1 में मिला था सम्मान

महेंद्र सिंह धोनी ने प्रादेशिक आर्मी की तरफ से 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि मिली थी। उनके बाद उन्होंने 2015 में आगरा प्रशिक्षण शिविर में भारतीय सेना के विमानों से पांच पैराशूट प्रशिक्षण कूद पूरी करने के बाद वह एक योग्य पैराट्रूपर बन गए।

वह मैदान पर कब वापसी करेंगे, इसके बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। भारत को 15 सितम्बर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी हैं। इस सीरीज में धोनी की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है।

Source Sportzwiki

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More