24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

01 मई,2015 मजदूर दिवस पर लखनऊ में मजदूरों की विशाल रैली करने का निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं जिला/महानगर अध्यक्षों की बैठक में, जो आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष श्री रामगोपाल पुरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, आगामी 01 मई,2015 मजदूर दिवस पर लखनऊ में मजदूरों की विशाल रैली करने का निर्णय लिया गया। इसमें एक लाख मजदूरों के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया। जिलो से आए प्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक संगठन बनाने और अनुशासन बनाए रखने का भी संकल्प लिया गया।

           समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र चैधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने श्रमिकों की सर्वाधिक हक तलफी की है। प्रदेश में जो उद्योग चल रहे थे उनमें भी तालाबंदी हो गई। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस बात के लिए प्रयत्नशील है कि बंद मिलें फिर चालू हों। बेरोजगारों को काम मिले।
           श्री चैधरी ने कहा समाजवादी पार्टी और श्री मुलायम सिंह यादव हमेशा श्रमिकों के समर्थक रहे हैं। समाजवादी पार्टी में मजदूर सभा का गठन हुआ। अब सरकार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे श्रमिको के साथ नाइंसाफी खत्म हो। उन्होने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथ रोजगार और खुशहाली आएगी।
           समाजवादी मजदूर सभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि श्री नरेश उत्तम, प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं एमएलसी ने कहा कि खेत में किसान और मजदूर दोनों का श्रम लगता है लेकिन पंूजीपति और सामंती तत्व उनके बीच खाईं पैदा कर एक दूसर के खिलाफ लड़ाने का काम करते हैं। श्री नरेश उत्तम ने कहा कि डा0 लोहिया, चैधरी चरण सिंह और श्री मुलायम सिंह यादव ने किसानों, नौजवानों और मजदूरों के लिए लगातार संघर्ष किया।
           समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामगोपाल पुरी ने कहा कि पिछली गैर कांग्रेसी सरकारों की नीतियों से श्रमिक आंदोलन कमजोर होता गया है। समाजवादी मजदूर सभा नए सिरे से संगठन को मजबूत बनाएगी और श्रमिको की आवाज को दबने नहीं देगी। श्री पुरी ने कहा कि विभिन्न राजनैतिक दलों के श्रमिक संगठन अपना अस्तित्व खो चुके है। समाजवादी मजदूर सभा की ऐसे में जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
           इस अवसर पर सर्वश्री रघुनन्दन सिंह काका, राजेश मिश्रा, डा0 मनीष प्रताप सिंह चैहान (उपाध्यक्ष), देवेंद सिंह अवाना, (प्रदेश महासचिव), नीलम गुप्ता (कोषाध्यक्ष) रामशंकर द्विवेदी (प्रदेश सचिव), श्री राजेन्द्र यादव मऊ आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More