24 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री ने हिन्दुस्तान टाइम्स लखनऊ की सीनियर रेजीडेन्ट एडिटर सुनीता ऐरन के पति के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: 16 मार्च, 2015, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने हिन्दुस्तान टाइम्स, लखनऊ की सीनियर रेजीडेन्ट एडिटर श्रीमती सुनीता ऐरन के पति श्री कंचन कुमार ऐरन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती ऐरन के आवास पहुंचकर उन्हें स्वयं ढांढ़स बँधाया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है।
उल्लेखनीय है कि श्री ऐरन का आज यहाँ दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी तथा दो बच्चे छोड़ गये हैं।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More