37 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

समाजवादी नेता श्री मोहन सिंह को उनके 70वें जन्म दिवस पर याद किया गया

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आज प्रखर समाजवादी नेता श्री मोहन सिंह को उनके 70वें जन्म दिवस पर याद किया गया। उनके मित्रो, प्रशंसकों एवं शुभ चितंको ने उनके साथ बिताये क्षणों का स्मरण करते हुए समाजवादी आंदोलन में उनके योगदान का जिक्र किया।

          लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि श्री मोहन सिंह निर्भीक वक्ता और अन्याय के विरूद्ध संघर्षशील नेता थे। आपातकाल के विरोध में उन्हें जेल यातना सहनी पड़ी। संसदीय और दलगत राजनीति में उनका अपूर्व योगदान रहा। श्री मोहन सिंह के समाजवादी आंदोलन में योगदान पर सर्वश्री राजेन्द्र चैधरी, एस0आर0एस0 यादव, श्रीमती जरीना उस्मानी, श्रीमती गीता सिंह, दीपक मिश्र, विजय यादव आदि ने भी चर्चा की।
          श्री मोहन सिंह अपने छात्र जीवन से ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे थे। डा0 लोहिया से प्रभावित होकर वे समाजवादी आंदोलन से जुडे़ और अंततक समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने में लगे रहे। वे उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य और राज्यमंत्री रहे। लोकसभा और राज्यसभा में भी वे समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते रहे थे।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More