39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

Koffee with Karan 6: तैमूर अली खान के साथ काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह

मनोरंजन

बीते दिन करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 6’ (Koffee with Karan 6) के सेट पर रणवीर सिंह और खिलाड़ी अक्षय कुमार मेहमान बनकर आये थे। दोनों ने शो में खूब धमाल मचाया। इस दौरान शो में काफी मस्ती मजाक हुआ और दोनों ने कई दिलचस्प खुलासे भी किए।

तैमूर के पिता का किरदार निभाना चाहते है रणवीर :

तैमूर अली खान जन्म से ही सुर्खियों में छाये हुए हैं। तैमूर के फैन सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हैं। उन्हीं फैंस में से एक हैं रणवीर सिंह। जी हां, रणवीर सिंह भी तैमूर के फैन हैं, ये बात उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ में बताई। दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के रैपिड फायर सेशन में करण जौहर, रणवीर से एक सवाल पूछते हैं, ‘अगर आपको किसी एक खान के साथ काम करने का मौका मिले तो आप किसके साथ काम करना चाहेंगे- शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान’। तो इसके जवाब में रणवीर सिंह तुरंत कहते हैं कि, ‘क्या मैं कोई और खान का नाम ले सकता हूं। तैमूर, जब तैमूर एक्टर बन जाएगा तो मैं उसके पिता का रोल करना चाहूंगा और वो मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा।’ रणवीर के इस जवाब को सुनकर अक्षय कुमार जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

करण जौहर (Koffee with Karan 6) ने रणवीर सिंह से उनके अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस को लेकर सवाल पूछा कि, वो आखिर ऐसे कपड़े क्यों पहनते है। इस बात रणवीर, करण से कहते हैं कि, क्या मैं सबको बता दूं। इसके बाद रणवीर ने बताया कि, वो करण जौहर के रिजेक्टेड कपड़े पहनते हैं। दरअसल, करण जौहर जब भी किसी फैशन स्टोर में जाते हैं, तो अपने लिए बहुत से कपड़े खरीदते हैं और उनके कपड़े सबसे हटकर होते हैं। लेकिन बाद में जब उन्हें लगता है कि, वो इन्हें पहन नहीं पाएंगे तो वो उन कपड़ो को रणवीर के पास भिजवा देते हैं और रणवीर बिना किसी शरम के पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वो कपड़े पहन लेते हैं।

दीपिका और आलिया के साथ काम करना पसंद करेंगे :

वहीं करण जौहर, जब रणवीर से पूछते है कि, आप दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट दोनों में से किसके साथ काम करना पसंद करेंगे। इस बात का जवाब देते हुए रणवीर कहते हैं कि, मैं दीपिका और आलिया दोनों के साथ काम करना पसंद करूंगा। रणवीर, दीपिका और आलिया के साथ ‘कुछ कुछ होता है 2’ में काम करना चाहते हैं। बता दें कि, दीपिका और रणवीर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी नवंबर में होने वाली है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More