36 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

लोहड़ी पर्व का महत्व और शुभ मुहूर्त जानिए

अध्यात्म

हमारे भारत में हर त्योहार को बड़े धूम-धाम और उत्साह से मनाया जाता है। जो लोगों के लिए खुशियां लेकर आता है। सभी जानते हैं कि हर साल 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। ये त्योहार मुख्यतौर पर पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार हैं। इसके साथ ही सभी राज्यों में भी अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।

लोहड़ी पर्व का महत्व-
लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से अग्नि देवता को साल की पहली फसल समर्पित करने के रूप में मनाया जाता है। शीत का मौसम जाने और वसंत का मौसम आने का संकेत ये पर्व होता है। पंजाब में इस दिन के बाद फसलों की कटाई शुरू हो जाती है। लोहड़ी के दिन शाम को सभी लोग अग्नि जलाकर के उसके चारों ओर लोहड़ी के गीत गाते हुए चक्कर लगाते हैं। साथ में तिल के लड्डू और मूंगफली आदि भी खाते हैं।

लोहड़ी की डेट को लेकर असमंजस-
लोहड़ी की तारीख को लेकर पिछले कई वर्षों से भ्रम की स्थिति बनी रहती है। लोहड़ी का त्योहार पिछले साल 14 जनवरी को यानि की मकर संक्रान्ति से एक दिन पहले मनाया गया था। ठीक इसी तरह से इस साल भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है क्योंकि कुछ पंचांग और ज्योतिषाचार्य इस साल मकर संक्रांति को 15 जनवरी के दिन बता रहे हैं।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More