लखनऊ: लखनऊ में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी में ग्रामीण उद्योग प्रशोधक संस्था द्वारा स्टाल लगाए गये हैं। जिनमें ठण्ड के दिनों की खादी ऊनी वस्त्र तो हैं ही साथ ही प्रमुख उत्पाद कामराज प्राश जो कफ, खांसी, नजला, दमा श्वास एवं जोड़ों के दर्द को समूल नष्ट कर स्मरण शक्ति बढ़ाता है।
ऊनी, सूती वस्त्रों की बिक्री के साथ ही आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर ग्राहकों का विशेष जोर है। प्रदर्शनी में ‘कामराज प्राश’ जो कफ, खांसी, नजला, दमा आदि रोगों के उपचार हेतु अत्यन्त उपयोगी है, की विशेष खरीददारी ग्राहकों द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही गैसान्तक माल्ट (पेट रोगों पर रामबाण) है। ब्रह्मी पाक, बदाम पाक, बाल जीवनोपयोगी प्राश, मधुमेह रोगान्तक चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, आंँवलावटी आदि प्रदर्शनी में बिक्री हो रही है।