35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

जोहार क्लब मुनस्यारी के हीरक जयंती खेलोत्सव समारोह की 60वें खेल आयोजन को संबोधित करते हुएः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड
पिथौरागढ़/देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जोहार क्लब मुनस्यारी के हीरक जयंती खेलोत्सव समारोह की 60वें खेल आयोजन के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा  फुटबाल खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर उनकी खेल प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने जोहार क्लब को 60 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी तथा खेलों के प्रति उनके प्रयासों को सराहनीय बताया।

मुख्यमंत्री श्री रावत ने जोहार क्लब को 10 लाख की प्रोत्साहन राशि तथा मैदान के सौन्दर्यीकरण के लिए 2.5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने प्रतिवर्ष 5 लाख रूपए जिला योजना से इन खेलों के आयोजन हेतु दिए जाने की बात कही व जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी को पर्यटन एवं खेलों के लिए अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। मुनस्यारी की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 1 करोड़ की धनराशि दी जाएगी। यहाॅ अच्छे गेस्ट हाउसों के निर्माण के लिए कुमाऊं मण्डल विकास निगम को मदद दी जाएगी। थल से मुनस्यारी तक सड़क को ओर बेहतर बनाने हेतु कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की दुर्गमता को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। गोरी से जौलजीवी तक बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराए जाने के साथ ही धारचूला क्षेत्र के ब्यास, चैंदास व दारमा तथा मुनस्यारी के जौहार क्षेत्र में विकास के लिए व्यापक स्तर पर विकास योजनाएं संचालित की जाएंगी।
इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मुख्य सचिव आर.एस.टोलिया, जौहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशत्तू, सचिव राम सिंह, पूर्व मुख्य वन संरक्षक बी.एस. बरथ्वाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेलप्रेमी व स्थानीय जनता उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More