बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग पर भड़कीं जाह्नवी, घटना को बर्बर और नरसंहार बताया

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे नरसंहार बताया है। जाह्नवी ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी रूप में मौजूद चरमपंथ का कड़ा विरोध किया जाना चाहिए।

25 दिसंबर को जाह्नवी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में दीपू चंद्र दास टाइटल के साथ एक नोट पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘बांग्लादेश में जो हो रहा है वह बर्बरतापूर्ण है। यह नरसंहार है और यह कोई अकेली घटना नहीं है।

अगर आपको इस अमानवीय सार्वजनिक लिंचिंग के बारे में नहीं पता है, तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें और अगर इन सब के बावजूद आपको गुस्सा नहीं आता, तो ठीक इसी तरह का पाखंड हमें पता चलने के पहले तबाह कर देगा।’

Related Articles

Back to top button