38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

IPL के 3 सबसे महंगे कोच, नंबर 1 का वेतन केन विलियमसन से भी ज्यादा

खेल समाचार

आईपीएल की तीन ऐसी टीमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके कोच सबसे ज्यादा वेतन लेते हैं। चलिए जान लेते हैं उनके बारे में

1.दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग

आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉप 4 में जगह बनाई। हालांकि उसको क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2019 में रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के कोच थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम रिकी पोंटिंग को हर साल 4.50 करोड़ रुपए की सैलरी देती है। रिकी पोंटिंग सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन से भी ज्यादा सैलरी लेते हैं। केन विलियमसन की सैलरी 3 करोड़ रुपए है

2. मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने

मुंबई इंडियंस के हेड कोच महिला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी हर साल 3.50 करोड़ रुपए की सैलरी देती है। इसके अलावा उनको मुंबई इंडियंस की जीत पर 10,00,000 रुपए मिलते हैं। आईपीएल 2019 का खिताब मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता था।

3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच गैरी कर्स्टन

गैरी कर्स्टन आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच हैं जिनको हर साल 3.50 करोड़ रुपए का वेतन मिलता है। आपको पता होगा कि आरसीबी की टीम ने एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। विराट कोहली इस टीम के कप्तान है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More