27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

देश की 2400 जांच प्रयोगशालाओं में भारत में जांच की संख्‍या बढ़कर 21.15 करोड़ हुई

देश-विदेशसेहत

भारत ने कोविड-19 की संचयी जांच संख्‍या में रिकोर्ड बनाया है। भारत में कोविड जांच संख्‍या 21.15 करोड़ (21,15,51,746) को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 6,20,216 जांच की गई।

पूरे देश में जांच संरचना को प्रगतिशील रूप से बढ़ाने के कारण भारत में इतनी बढ़ी संख्‍या में जांच हुई है। भारत में 2393 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिसमें 1,220 सरकारी प्रयोगशालाएं तथा 1,173 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जिससे दैनिक जांच क्षमता काफी अधिक बढ़ी है।

भारत का संचयी राष्‍ट्रीय पॉजिटिविटी दर 5.20 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0019SM8.jpg

प्रतिदिन प्रति मिलियन जांच किए जाने वाले लाभार्थियों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। भारत में आज प्रति मिलियन जांच संख्‍या 1,53,298.4 है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002QP0E.jpg

22 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक टीकाकरण कवरेज 1,11,16,854 रहा और टीकाकरण के 2,32,317 सत्र आयोजित किए गए। इनमें 63,97,849 एचसीडब्‍ल्‍यू (पहला डोज़), 9,67,852 एचसीडब्‍ल्‍यू (दूसरा डोज) तथा 37,51,153 एफएलडब्‍ल्‍यू (पहला डोज) शामिल हैं।

पहला डोज लेने के बाद 28 दिन की अवधि पूरी करने वाले लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीके का दूसरा डोज 13 फरवरी, 2021 से देना प्रारंभ हुआ। एफएलडब्‍ल्‍यू का टीकाकरण 02 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ।

क्र सं.

राज्‍य /केन्‍द्र शासित प्रदेश

टीकाकरण लाभार्थी
पहला डोज दूसरा डोज कुल डोज
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1,306 6,152
2 आंध्र प्रदेश 4,13,678 89,645 5,03,323
3 अरुणाचल प्रदेश 19,702 4,041 23,743
4 असम 1,54,754 11,050 1,65,804
5 बिहार 5,22,811 39,046 5,61,857
6 चंडीगढ़ 12,953 795 13,748
7 छत्‍तीसगढ़ 3,41,251 20,699 3,61,950
8 दादरा और नगर हवेली 4,939 244 5,183
9 दमन और दीव 1,735 213 1,948
10 दिल्‍ली 2,94,081 17,329 3,11,410
11 गोआ 15,070 1,113 16,183
12 गुजरात 8,22,193 60,925 8,83,118
13 हरियाणा 2,08,308 23,987 2,32,295
14 हिमाचल प्रदेश 95,105 12,092 1,07,197
15 जम्‍मू और कश्‍मीर 2,00,695 6,731 2,07,426
16 झारखंड 2,54,531 11,484 2,66,015
17 कर्नाटक 5,41,332 1,14,043 6,55,375
18 केरल 3,99,284 38,829 4,38,113
19 लद्दाख 5,827 600 6,427
20 लक्षद्वीप 1,809 115 1,924
21 मध्‍य प्रदेश 6,40,805 3,778 6,44,583
22 महाराष्‍ट्र 8,78,829 47,637 9,26,466
23 मणिपुर 40,215 1,711 41,926
24 मेघालय 23,877 629 24,506
25 मिजोरम 14,627 2,241 16,868
26 नगालैंड 21,526 3,909 25,435
27 ओडिशा 4,38,127 94,966 5,33,093
28 पुद्दुचेरी 9,251 853 10,104
29 पंजाब 1,22,527 14,269 1,36,796
30 राजस्‍थान 7,82,701 38,358 8,21,059
31 सिक्किम 11,865 700 12,565
32 तमिलनाडु 3,39,686 31,160 3,70,846
33 तेलंगाना 2,80,973 87,159 3,68,132
34 त्रिपुरा 82,369 11,587 93,956
35 उत्‍तर प्रदेश 10,66,290 85,752 11,52,042
36 उत्‍तराखंड 1,31,384 7,166 1,38,550
37 पश्चिम बंगाल 6,39,252 49,912 6,89,164
38 विविध 3,09,794 31,778 3,41,572
कुल 1,01,49,002 9,67,852 1,11,16,854

टीकाकरण अभियान के 37वें दिन (21 फरवरी, 2021), टीके के 31,681 डोज दिए गए। इसमें से 24,471 लाभार्थियों को पहले डोज (एचसीडब्‍ल्‍यू तथा एफएलडब्‍ल्‍यू) के लिए 1,429 सत्रों में टीके लगाए गए और 7,210 एचसीडब्‍ल्‍यू ने टीके का दूसरा डोज लिये। टीके के कुल 1,11,16,854 डोज में से 1,01,49,002 (एचसीडब्‍ल्‍यू तथा एफएलडब्‍ल्‍यू) को पहला डोज तथा कुल 9,67,852 एचसीडब्‍ल्‍यू का दूसरा डोज दिया गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UP3L.jpg

60.17 प्रतिशत कुल टीके का डोज सात राज्‍यों में केन्द्रित रहा। अकेले कर्नाटक में 11.8 प्रतिशत (1,14,043 डोज)

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004ZUCK.jpg

आज ठीक होने के मामले में भारत की संचयी संख्‍या 1.06 करोड़ (1,06,99,410) रही। ठीक होने की दर 97.22 प्रतिशत रही। ठीक होने के मामले सक्रिय मामलों से बढ़कर 1,05,49,355 (71.3 गुणा) हो गए।

पिछले 24 घंटों में 9,695 रोगी ठीक हुए और उन्‍हें छुट्टी दे दी गई।

ठीक हुए 80.86 प्रतिशत मामले पांच राज्‍यों में केन्द्रित रहे। केरल में 4,345 ठीक होने के नए मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक संख्‍या में लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र में 2,417 तथा तमिलनाडु में 460 लोग ठीक हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0054WFB.jpg

देश का सक्रिय केस लोड आज 1.50 लाख (1,50,055) है। वर्तमान में सक्रिय केस लोड में भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.36 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में 14,199 नए दैनिक मामले रिकोर्ड किए गए।

पिछले 24 घंटों में सात राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों ने कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया। यह राज्‍य हैं- उत्‍तराखंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेलीतथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

86.3 प्रतिशत नए मामले पांच राज्‍यों से आए हैं।

महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक दैनिक नया मामला 6,971 रहा। केरल में 4,070 नए मामले तथा तमिलनाडु में 452 नए मामले दर्ज किए गए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006X309.jpg

पिछले 24 घंटों में 19 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्‍यु नहीं हुई है। ये राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश हैं- हरियाणा, आंध्र प्रदेश, जम्‍मू और कश्‍मीर, राजस्‍थान, ओडिशा, गोआ, चंडीगढ़, असम, मणिपुर, सिक्किम, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, नगालैंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।

पिछले 24 घंटों में 83 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु हुई।

78.31 प्रतिशत मृत्‍यु के नए मामले पांच राज्‍यों में पाए गए। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 35 लोग मरे तथा केरल में 15 व्‍यक्तियों की मृत्‍यु हो गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007T7Y3.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More