33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को 5-1 से रौंदा

खेल समाचार

इससे पहले भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को 5-1 से रौंदा। गुरजीत कौर ने दो गोल दागे, जबकि लिलिमा मिंज, शर्मिला देवी और सलिमा टेटे ने एक-एक गोल किया। दोनों टीमों के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच शनिवार को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम यह मैच जीत जाती है तो वह सीधे ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई कर लेगी।

मैच का पहला क्वार्टर बराबरी पर छूटा था। लिलिमा मिंज ने 29वें मिनट में गोल दागते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। मेजबान टीम के लिए दूसरा गोल शर्मिला देवी ने 40वें मिनट में किया। 42वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गुरजीत कौर ने गोल में बदलकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। 46वें मिनट में सलिमा टेटे ने भारत की बढ़त 4-0 कर दी। भारत के लिए पांचवां गोल गुरजीत कौर ने दागा। यह गोल पेनल्टी स्ट्रोक से मिला। अमेरिका का एकमात्र गोल 54वें मिनट में इरिन मतसन ने किया।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More