38 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत में हर रोज सक्रिय मामलों में निरंतर तेजी से कमी आ रही है

देश-विदेश

India steadily sustains its trajectory of very low Active Casesभारत में कोविड के उपचार करा रहे रोगियों की संख्या में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मरीज़ों की संख्या आज घटकर 1.84 लाख (1,84,182) रह गयी है। भारत में वर्तमान में उपचार करा रहे रोगी, कुल संक्रमित लोगों का अब केवल 1.73% है।

सक्रिय मामलों सबसे बड़ा योगदान केवल दो राज्यों का है। कुल सक्रिय मामलों में केरल और महाराष्ट्र का योगदान अकेले 64.71% से अधिक हैं।

केरल में 39.7% सक्रिय मामले हैं, जबकि महाराष्ट्र का कुल सक्रिय मामलों में 25% का योगदान है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014FGX.jpg

 पिछले 24 घंटे के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 226 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर 13,203 नए मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ पिछले 24 घंटे के दौरान 13,298 रोगी ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 131 नई मौतें दर्ज की गई हैं। यह 8 महीने में सबसे कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0029668.jpg

भारत ने आज तक कुल 19,23,37,117 परीक्षण (टेस्ट) किए हैं।

21 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों का प्रति मिलियन जनसंख्या परीक्षण का औसत राष्ट्रीय औसत (1,39,374) की तुलना में बेहतर है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038IDS.jpg

प्रति मिलियन जनसंख्या के हिसाब से 15 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों का परीक्षण औसत राष्ट्रीय औसत की तुलना में कम है।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EAKD.jpg

25 जनवरी, 2021 तक, सुबह 8 बजे तक, 16,15,504 लाभार्थियों ने देशव्यापी कोविड 19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण प्राप्त किया है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 694 सत्रों में 33,303 लोगों को टीका लगाया गया था। अब तक 28,614 सत्र आयोजित किए गए हैं।

क्रम संख्या राज्य/केंद्र शासित प्रदेश टीका प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2,019
2 आंध्र प्रदेश 1,47,030
3 अरुणाचल प्रदेश 6,511
4 असम 13,881
5 बिहार 76,125
6 चंडीगढ़ 1,502
7 छत्तीसगढ 28,732
8 दादरा और नगर हवेली 345
9 दमन और दीव 283
10 दिल्ली 25,811
11 गोवा 1,561
12 गुजरात 78,466
13 हरियाणा 72,204
14 हिमाचल प्रदेश 13,544
15 जम्मू और कश्मीर 11,647
16 झारखंड 14,806
17 कर्नाटक 1,91,449
18 केरल 53,529
19 लद्दाख 558
20 लक्षद्वीप 633
21 मध्य प्रदेश 38,278
22 महाराष्ट्र 99,885
23 मणिपुर 2,319
24 मेघालय 2,236
25 मिजोरम 3,979
26 नगालैंड 3,443
27 ओडिशा 1,52,371
28 पुदुचेरी 1,478
29 पंजाब 31,327
30 राजस्थान 93,525
31 सिक्किम 960
32 तमिलनाडु 61,720
33 तेलंगाना 1,10,031
34 त्रिपुरा 14,252
35 उत्तर प्रदेश 1,23,761
36 उत्तराखंड 10,514
37 पश्चिम बंगाल 84,505
38 कई तरह का 40,284
कुल 16,15,504

कुल ठीक होने मामले 1.03 करोड़ (1,03,30,084) तक पहुंच गए हैं, जिसकी बदौलत रिकवरी की दर 96.83 पर पहुंच गई है। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है।

नए मामलों में से 79.12 फीसदी मामले 9 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान सबसे अधिक 5,173 नए रोगी ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में चौबीस घंटे के दौरान 1,743 रोगी और गुजरात में 704 रोगी ठीक हुए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005AI7Q.jpg

नए मामलों का 81.26 फीसदी योगदान 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का है।

केरल में पिछले 24 घंटों में अधिकतम दैनिक नए मामले- 6,036 दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में इस अवधि के दौरान 2,752 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि कर्नाटक में कुल 573 नए मामले दर्ज किए हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006Q1PS.jpg

बीते 24 घंटे के दौरान रिपोर्ट किए गए 131 मौतों में से   80.15 फीसदी मौतें सात राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में इस दौरान 45 मौतें हुई हैं जबकि केरल और दिल्ली में क्रमशः 20 और 9 नई मौतों हुई हैं।

http://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007AQ5Q.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More