31 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1.20 लाख दैनिक नए मामले दर्ज कराये जो लगभग दो महीनों में सबसे कम है

देश-विदेशसेहत

भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,20,529 दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं जो लगभग दो महीनों ( 58 दिनों) में सबसे कम है। देश ने अब लगातार 9 दिनों से 2 लाख से कम दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। यह केंद्र तथा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दर्ज करा रहा है। भारत के सक्रिय मामले अब 15,55,248 हैं। सक्रिय मामले लगातार 5 दिनों से 20 लाख से कम हैं।

पिछले 24 घंटों में 80,745 की कुल गिरावट देखी गई है और सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के केवल 5.42 प्रतिशत हैं।

लगातार 23 दिनों से दैनिक नए मामलों की तुलना में भारत की दैनिक रिकवरी अधिक रही। पिछले 24 घंटों में 1,97,894 रिकवरी दर्ज की गई।

दैनिक नए मामलों की तुलना में पिछले 24 घंटों में 77,365 और अधिक रिकवरी दर्ज की गई।

महामारी के आरंभ से जितने लोग संक्रमित हुए, उनमें से 2,67,95,549 लोग पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 1,97,894 रोगी रिकवर हुए हैं। इससे कुल रिकवरी दर बढ़कर 93.38 प्रतिशत तक पहुंच गई है जिसमें वृद्धि का रुझान देखा जा रहा है।

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 20,84,421 जांचें की गईं और कुल मिलाकर भारत अभी तक 36.1 करोड़ से अधिक (36,11,74,142) जांचें कर चुका है।

जहां एक ओर देश भर में जांचों में बढोतरी हुई है, साप्ताहिक पॉजिटिव मामलों में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। साप्ताहिक पॉजिटिव दर वर्तमान में 6.89 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिव दर आज 5.78 प्रतिशत पर है। लगातार 12 दिनों से 10 प्रतिशत से कम की पॉजिटिविटी दर का रुझान जारी है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में लगाये गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 22.78 करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 36,50,080 टीके लगाये गए।

आज सात बजे सुबह तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 32,00,677 सत्रों के जरिये कुल 22,78,60,317 टीके लगाये जा चुके हैं।

इनमें शामिल हैं:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 99,45,863
दूसरी खुराक 68,41,480
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,60,57,349
दूसरी खुराक 86,38,798
18-45 आयु समूह पहली खुराक 2,59,69,460
दूसरी खुराक 1,19,137
45 से 60 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 6,97,94,194
दूसरी खुराक 1,11,93,705
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 6,01,85,472
दूसरी खुराक 1,91,14,859
कुल 22,78,60,317

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More