34 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है

देश-विदेश

वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए भारत की तेज गति लगातार जारी है। एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल करके भारत 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। भारत ने यह लक्ष्‍य 18 दिनों में हासिल किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001DB9L.jpg

1 फरवरी, 2021 के अनुसार लोगों को कोविड-19 वैक्‍सीन देने की संख्‍या के रूप में भारत दुनिया के पांच शीर्ष देशों में शामिल है। भारत में टीकाकरण अभियान लगातार तेज गति से जारी है।

कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से अन्‍य क्षेत्रों में भी रोजाना सफलता प्राप्‍त हो रही है। पिछले 24 घंटों में 14 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड के कारण मौत का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। ये राज्‍य हैं – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दमन एवं दीव और दादरा एवं नगर हवेली, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, पुदुचेरी, गोवा, ओडिशा और असम।

प्रतिदिन अधिक संख्‍या में कोविड मरीजों के ठीक होने और मृत्‍युदर में काफी गिरावट आने से देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या में गिरावट का रुझान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1,60,057 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या भी घटकर कुल मामलों की 1.5 प्रतिशत (मौजूदा 1.49 प्रतिशत) हो गई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002C422.jpg

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,039 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि के दौरान 14,225 नए मरीज ठीक हुए हैं। इस कारण कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या में 3,296 मामलों की गिरावट दर्ज हुई है। कोविड से ठीक हुए मरीजों की कुल संख्‍या 1,04,62,631 हो गई है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 97.08 प्रतिशत है, जो वैश्विक रूप से सबसे अधिक है। सक्रिय मामलों और ठीक हुए मरीजों के बीच अंतर लगातार बढ़ते हुए 1,03,02,574 हो गया है। 31 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से भी कम सक्रिय मामले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UH6B.jpg

आठ राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में साप्‍ताहिक संक्रमण दर राष्‍ट्रीय औसत 1.91 प्रतिशत से अधिक है। केरल में सबसे अधिक 12 प्रतिशत साप्‍ताहिक संक्रमण दर है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह दर 7 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004L3F7.jpg

3 फरवरी, 2021 के अनुसार सुबह 8 बजे तक देशव्‍यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 41 लाख (41,38,918) से अधिक लाभार्थियों को टीका लग गया है। .

क्र. सं. राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश टीका लग चुके लाभार्थी
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2,727
2 आंध्र प्रदेश 1,87,252
3 अरुणाचल प्रदेश 9,791
4 असम 42,435
5 बिहार 2,22,153
6 चंडीगढ़ 4,019
7 छत्तीसगढ़ 79,676
8 दादरा और नगर हवेली 867
9 दमन और दीव 469
10 दिल्ली 74,068
11 गोवा 5,422
12 गुजरात 2,87,852
13 हरियाणा 1,27,893
14 हिमाचल प्रदेश 39,570
15 जम्मू-कश्मीर 26,634
16 झारखंड 55,671
17 कर्नाटक 3,16,368
18 केरल 2,24,846
19 लद्दाख 1,234
20 लक्षद्वीप 807
21 मध्य प्रदेश 2,98,376
22 महाराष्ट्र 3,18,744
23 मणिपुर 4,739
24 मेघालय 4,694
25 मिजोरम 9,932
26 नगालैंड 4,093
27 ओडिशा 2,08,205
28 पुदुचेरी 3,077
29 पंजाब 61,381
30 राजस्थान 3,39,218
31 सिक्किम 2,647
32 तमिलनाडु 1,20,745
33 तेलंगाना 1,70,043
34 त्रिपुरा 32,196
35 उत्तर प्रदेश 4,63,793
36 उत्तराखंड 43,430
37 पश्चिम बंगाल 2,88,245
38 विविध 55,606
कुल 41,38,918

पिछले 24 घंटों में 3,845 सत्रों में 1,88,762 स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 76,576 सत्रों का आयोजन हो गया है। रोजाना टीका लगने वाले लाभार्थियों की संख्‍या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005QB6K.jpg

85.62 प्रतिशत ठीक हुए नए मामले 8 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं। केरल में नए ठीक हुए मामलों की संख्‍या 5,747 रही है, जो सबसे अधिक है। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 4,011 और 521 नए मरीज ठीक हुए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006JHW2.jpg

83.01 प्रतिशत नए मामले 6 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। केरल में कल सबसे अधिक 5,716 नए मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में क्रमश: 1,927 और 510 नए मामलों का पता चला है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007EQ6R.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड से 110 मरीजों की मौत होने का पता चला है। ऐसी मौत के 66.36 प्रतिशत मामले पांच राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में सबसे अधिक 30 नए मरीजों की मौत हुई है, जबकि केरल 24 घंटों के दौरान 16 नए मरीजों की मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008VBJ7.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More