26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हाल ही में रिलीज इण्डियन आईडियल फेम प्रिंयका नेगी की पहाड़ी ऑडियो सी.डी हिम स्वर को उत्तराखण्ड के लोगों ने बहुत पसन्द किया

उत्तराखंड
देहरादून: हाल ही में रिलीज इण्डियन आईडियल फेम प्रिंयका नेगी की पहाड़ी ऑडियो सी.डी हिम स्वर को उत्तराखण्ड के लोगों ने बहुत पसन्द

किया है। इस ऑडियो सी.डी. में 2 जौनसारी,  2 गढ़वाली, 2 कुमाउंनी तथा 2 हिमाचली भाषा के गानों कुल 8 गानों का समावेश किया गया है। शुरूआत महासू देवता के भजन से की गई है, उसके बाद कलानंद होंसिया, ब्योंथी राणीये, चुंग पांग, मेरा भव ना जाणा, ओ भिना, स्वामी-स्वामी तथा अंत में परम्परागत मांगल गीत। कुल मिलाकर इस आडिया सीडी में पहाड़ की संस्कृति को पिरोया गया है। सीडी में समाहित सभी गाने जहां कानों को मधुर अहसास कराते हैं वहीं पर्वतीय राज्यों की संस्कृति को भी परीलक्षित करते हैं।
प्रियंका नेगी ने कहा कि हिम स्वर ऑडियो सीडी की अपार सफलता को देखते हुए भविष्य में पहाड़ की संस्कृति को देश तथा विदेश के मंचों पर गानों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाना उनका लक्ष्य है। प्रियंका नेगी ने कहा कि भविष्य में बाहरी देशों में आयोजित होने वाले उनके कार्यक्रमों में यहां की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जायेगा। प्रियंका नेगी अब तक हिंदी, चीनी, थाई व नेपाली सहित दुनियाभर की 24 भाषाओं में गाने गा चुकी है। प्रियंका उत्तराखण्ड एवं हिमाचल की लोक भाषा को अपनी आवाज देकर अपनी माटी से जुड़े होने का आभास भी कराती है।
ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड एवं हिमाचल प्रदेश की संस्कृति पर आधारित प्रथम सांस्कृतिक समागम कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित ओएनजीसी के अम्बेडकर स्टेडियम में 4 एवं 5 जून को किया गया। कार्यक्रम महिला शक्ति को समर्पित था। कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाँऊनी, जौनसारी, रवाईं-जौनपुर तथा हिमाचली कलाकारों ने सफल प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा ने भी शिरकत कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान गोविंदा ने इण्डियन आइडल एवं एशियन वेवफेम उत्तराखण्ड की बेटी प्रियंका नेगी के आडियो एलबम हिम स्वर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान अद्भुत और रोमांच छण तब आया जब प्रियंका नेगी ने गोविंदा को जौनसारी गाना गाने के लिए उत्साहित किया और गोविंदा ने भी जौनसारी गाना गाकर प्रियंका नेगी का साथ दिया। शायद उत्तराखण्ड के इतिहास में पहली बार इतने बड़े स्टार ने स्थानीय भाषा को अपनी आवाज दी। दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे ‘‘ए. के. रहमान’’ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रियंका नेगी ने अपनी मधुर आवाज़ से कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को थिरकने के लिए बाध्य कर दिया।
इसके अलावा हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गढ़वाल के उभरते हुए गायक संकल्प खेतवाल की आवाज का जादू भी नौजवानों के सिर चढ़ा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विशिष्ट अतिथि मुन्ना सिंह चौहान और हंस फाउंडेशन के उत्तर भारत के प्रमुख श्री प्रवेन्द्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सहायक निदेशक सूचना  के. एस. चौहान, धाद संस्था के अध्यक्ष हर्षमणी व्यास, वरिष्ठ पत्रकार विजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व खेलमंत्री नारायण सिंह राणा, प्रेम पंचोली, स्वराज चौहान, बाबूराम शर्मा, नन्द लाल भारती, खजान नेगी, अंकित नेगी, कैप्टन चन्द्र सिंह सहित कार्यक्रम से जुड़े गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts

18 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More