साउथ फिल्मों के लिए कैसा रहा क्रिसमस का दिन? पहले दिन किया कितना कलेक्शन

बॉलीवुड, हॉलीवुड के अलावा कुछ साउथ फिल्में भी क्रिसमस के मौेके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। क्या इन फिल्मों को क्रिसमस का फायदा मिला। क्या ‘धुरंधर’ की आंधी के आगे ये टिकी पाईं। जानिए, ओपनिंग डे पर इन साउथ फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

सुदीप कीमार्ककलेक्शन की दौड़ में रही आगे 
सैकनिल्क के अनुसार गुरुवार को किच्चा सुदीप की फिल्म ‘मार्क’ ने 6.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। साउथ की आज जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं, उनमें से ‘मार्क’ ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई की है। किच्चा सुदीप की इस एक्शन फिल्मों को दर्शकों ने सराहा है।

‘45’ औरचैंपियनने किया कितना कलेक्शन 
साउथ फिल्म ‘45’ ने पहले दिन 4.25 का कलेक्शन किया है। वहीं ‘चैंपियन’ ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह सबसे कम कलेक्शन आज ‘चैंपियन’ ने किया है। इन फिल्मों को क्रिसमस की छुट्टी का फायदा भी नहीं मिल सका है।

धुरंधरकी कमाई का असर साउथ फिल्मों में दिखा 
इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही हैं। इस फिल्म ने क्रिसमस पर भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करके रखा। ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को यानी रिलीज के 21वें दिन लगभग 26 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 633.50 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘धुरंधर’ की कमाई का असर साउथ की फिल्मों पर भी नजर आया है।

Related Articles

Back to top button