Hotel Room Rate : दिल्ली में होटलों का किराया पहुंचा लाखों में, क्यों बढ़े अचानक दिल्ली में होटल रूम रेट

Hotel Room Rate : दिल्ली में होटलों का किराया पहुंचा लाखों में, क्यों बढ़े अचानक दिल्ली में होटल रूम रेट

HR Breaking News (Hotel Room Price Hike) दिल्ली में होटलों का किराया अब रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है। एक रात के लिए ही रूम लेने के लिए अब 32 लाख रुपय देने होंगे। इसकी वजह से होटलों (Hotel Room) में रहने वालों की परेशानी बढ़ गई है। होटलों की कीमतों में तेजी आने की वजह इसकी अचानक बढ़ी मांग है। खबर के माध्यम से जानते हैं कि अब दिल्ली में होटलों का किराया कितना होने वाला है।

अब इतना बढ़ गया है किराया 

IHCL के ताज पैलेस, नई दिल्ली में गार्डन लग्जरी सुइट जिसमें किंग बेड और पूल व्यू है जिसकी कीमत बिना टैक्स के लगभग 27 लाख 55 हजार रुपये है। वहीं दूसरी ओर, इसमें लगने वाले टैक्स (Tax on hotel room rent) को अगर मर्ज कर दिया जाता है तो ये किराया 32 लाख रुपये तक का हो जाता है। ये किराया सिर्फ एक रात के रूम का है। जोकि 16-20 फरवरी 2026 के बीच का है।

पहले इतना था रूम का कराया-

ताज पैलेस का जो रूम (Garden Luxury Suite) फिलहाल लगभग 32 लाख रुपये तक का है। वो इससे पहले एक रात के लिए टैक्स समेत 2 लाख रुपये तक का था।

लीला पैलेस में बढ़ गया इतना किराया-

नई दिल्ली में स्थित लीला पैलेस में महाराजा सुइट रूम का किराया भी बढ़ गया है। अगर नॉन मेंबर्स 16 फरवरी को महाराजा सुइट रूम (Maharaja Suite Room) में चेक-इन करते हैं, तो इसका किराया लगभग 6.9 लाख रुपये है। हालांकि, मेंबर्स के लिए एक रात का किराया 5.9 लाख रुपये तक का पहुंच जाता है।

इन होटलों के भी बढ़े रेट-

दिल्ली में जिन होटलों का किराया बढ़ा है उसमें द ओबेरॉय के लग्जरी सुइट्स (Luxury suites price) का किराया लगभग 5.5 लाख रुपये पहुंच गया है। वहीं हयात समेत कई होटलों में सिग्नेचर सुइट की कीमत लगबग 3.86 लाख रुपये तक जा पहुंची है।

इस वजह से बढ़ रहे हैं रेट-

अचानक दिल्ली में हटोलों का किराया बढ़ने की वजह दिल्ली में होने वाला एआई ग्लोबल समिट को बताया जा रहा है। ये समिट दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में 19 और 20 फरवरी 2026 को होनी है। ये समिट एआई (summit ai) को लेकर हो रहा है और इससे पहले ये समिट पेरिस में 2025 में आयोजित किया गया था। इस समिट में दुनियाभर के दिग्गज टेक लीडर्स और उद्योगपति और टेक कंपनियों के सीईओ देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button