23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हनी सिंह के “अम्बरसर” को 3 मिलियन से अधिक बार देखा गया!

मनोरंजन

मुंबई: यो यो हनी सिंह और दीप कहलॉन का हाल ही में रिलीज हुए गीत “अम्बरसर” को अब तक 3 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

इस पंजाबी गीत को जल्द ही रिलीज होने वाली पंजाबी फिल्म “जग्गा जिऊंदा ई” के हीरो दलजीत कालसी पर फ़िल्माया गया है। फिल्म से रिलीज हुआ यह ट्रैक अपने दमदार संगीत और आकर्षक पंजाबी लिरिक्स के साथ धूम मचा रहा है।

इस बार बिना वीडियो में शामिल हुए और रैप को गाने में शामिल ना करते हुए, हनी सिंह ने केवल संगीत दिया है।

‘दिल चोरी’ और ‘छोटे छोटे पेग’ के बाद, यह यो यो हनी सिंह की वापसी के बाद उनका दूसरा गीत है जिसने उनके प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। फ़िल्म “सोनू के टीटू की स्वीटी” से उनका पहला गीत “दिल चोरी” को यूट्यूब पर 60 मिलियन से अधिक बार देखा गया था और आज भी यह गीत प्रशंसकों की प्लेलिस्ट सूची में अपनी जगह बनाये हुए है।

दीप कहलॉन की आवाज़ और यो यो हनी सिंह के संगीत के साथ, यह चार्टबस्टर गीत बहुत से लोगों का पसंदीदा बन गया है।

यह गाना हैरी चहल द्वारा निर्देशित है और गीत के बोल भी दीप कहलॉन  ने लिखे है। हनी सिंह के संगीत के साथ “अम्बरसर” दर्शकों के बीच धूम मचा रहा है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More