Home Loan : अब 50 लाख के होम लोन पर मिलेगा 20 लाख का लाभ, ऐसे उठाए फायदा


HR Breaking News (Home Loan Update) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने काफी समय पहले रेपो रैट में कटौती की थी। लेकिन अब रेपो रेट में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में 5.25 फीसदी (Repo Rate) पर ये स्थिर हो गया है। रेपो रेट के स्थिर होने की वजह से होम लोन पर होने वाली बचत भी तय हो गई है। बता दें कि अब अगर आप 50 लाख रुपये का होम लोन लेते हैं तो फिर इसपर आप कुल 20 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
आरबीआई गवर्नर ने दी जानकारी
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी बैठक के फैसलों का ऐलान करते हुए ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला ले लिया है। रेपो रेट नहीं घटाए जाने की वजह से लोन की ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसकी वजह से लोन पर EMI (Home Loan EMI) कटौती का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। लोन ईएमआई कम होने की वजह से लोग इस बात का इंतजार कर रहे थे कि आरबीआई के फैसले से उनके लोन की EMI कम हो जाएगी, वो निराश है। हालांकि हम आपको तीन ऐसे तरीके बता रहे हैं जिसमें बिना आरबीआई (RBI Update) की ओर से रेपो रेट में कटौती किए ही आप न केवल EMI बचा सकते हैं, बल्कि समय से पहले होम लोन खत्म कर लाखों की सेविंग कर सकते हैं।
ऐसे कम कर सकते हैं ईएमआई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भले ही रेपो रेट में कटौती नहीं की, भले ही आरबीआई के फैसले से आपके EMI में कटौती नहीं हुई, हालांकि बिना इस राहत के भी आप न सिर्फ अपनी EMI को कम कर सकते हैं, बल्कि होम लोन (Home Loan) पर लाखों की बचत भी कर सकते हैं। अगर इन तीन ट्रिक्स को फॉलो कर लें तो आपके होम लोन की EMI कम हो जाएगी।
50 लाख के लोन पर बचा सकते हैं इतने रुपये
अगर आप होम लोन पर ईएमआई की सेविंग करना चाहते हैं, लोन के पैसे में बचत करना चाहते हैं तो फिर आप छोटी सी ट्रिक अपनाकर बड़ी सेविंग कर सकते हैं। अगर आप हर साल सिर्फ एक एक्स्ट्रा EMI (Home Loan EMI) भर दें तो न सिर्फ लोन पर पैसे की बच कर सकते हैं। हालांकि इसका बोझ भी हल्का हो जाएगा। अगर आपने 50 लाख रुपये की लोन ली है, आपके लोन की ब्याज दर 8.5 प्रतिशत की है और लोन का टेन्योर 25 साल का है तो फिर पूरे टेन्योर में आप सिर्फ ब्याज के तौर पर 70.78 लाख रुपये तक चुकाते हैं। हालांकि मूलधन के साथ जोड़कर आपके लोन का कुल पेमेंट (Home Loan) 1.21 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। इस लोन और ब्याज दर के हिसाब से आपके लिए हर महीने की ईएमआई 40,261 रुपये तक की बन जाती है।
ऐसे बचाएं लाखो रुपये
अगर आप हर साल एक एक्सट्रा ईएमआई का भुगतान करते हैं यानी की हर साल 40,261 रुपये का एक्सट्रा पेमेंट करते हैं तो फिर 25 साल के टेन्योर के होम लोन पर आप करीब 18.30 लाख रुपये की राशि को बचा सकते हैं। जोकि ब्याज 70.78 लाख (Home Loan News) रुपये का था, वो घटकर 52.47 लाख रुपये पर पहुंच जाता है। इसका मितलब है कि 50 लाख रुपये लोन के लिए आप 18 से 20 लाख रुपये तक की सेविंग कर लेंगे।
प्रीमेंट से भी कर सकते हैं बचत
लोन में प्री पेमेंट का ऑप्शन आपके लोन के बोझ को न सिर्फ जल्दी कम कर देता है, बल्कि ब्याज के लाखों रुपये की भी इससे बचत कर सकते हैं। होम लोन के शुरुआती सालों में EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज (Home Loan Intrest Rate) में जाता है और मूलधन धीरे-धीरे कम होता है। अगर आप बीच-बीच में प्रीपेमेंट करते रहे तो फिर आपका मूलधन कम होता जाएगा. इससे भविष्य का ब्याज कम हो जाता है।
लोन लेने समय इस बात का दें ध्यान
आप जितना हो सके लोन का टेन्योर कम रखे और EMI जितना भर सकते हैं, उतना अधिक रखे। इसकी वजह से आपको लोन जल्दी खत्म करने के साथ-साथ ब्याज के बोझ को कम करने में मदद मिलने वाली है। इसके साथ ही में आप अगर टाइम से EMI (Home Loan) का भुगतान करते हैं, आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो बैंक के साथ मोलभाव करें। बैंक से ब्याज दर कम करने के लिए बात करें। अगर दूसरा बैंक कम ब्याज पर लोन देरहा है तो वहां लोन स्विच करें।



