23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मुख्यमंत्री से सुश्री आकांक्षा चैधरी ने भेंट की

उत्तर प्रदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज उनके सरकारी आवास पर जनपद बिजनौर के वर्धमान महाविद्यालय में बी0ए0 तृतीय वर्ष की छात्रा सुश्री आकांक्षा चैधरी ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री आकांक्षा चैधरी को 01 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निर्देश एवं उनकी विशेष पहल से बुधवार को डाॅ0 शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ के ’कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र’ में सुश्री आकांक्षा को कृत्रिम अंग लगाया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकलांगजन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु राज्य सरकार हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि निःशक्त एवं विकलांगजन को समाज की मुख्य धारा में जोड़कर राज्य के विकास में गति लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि ’कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र’ विकलांगजन की सहायता कर रहा है। यह एक पुनीत और सराहनीय कार्य है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि कृत्रिम अंग लगने के बाद सुश्री आकांक्षा चैधरी को भविष्य में अपने कार्यों को सम्पादित करने में आसानी होगी।
सुश्री आकांक्षा चैधरी ने भेंट के दौरान मुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहल से राज्य में विकलांगजन में नई उम्मीदें एवं आत्मविश्वास जागृत हुआ है। सुश्री आकांक्षा ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्थापित कृत्रिम अंग एवं पुनर्वास केन्द्र निःशक्त लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान कर, पुनीत कार्य कर रहा है। इससे उनका आत्मविश्वास और स्वाभिमान बढ़ा है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More