Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, यहां बसाए जाएंगे 5 नए स्मार्ट शहर

Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, यहां बसाए जाएंगे 5 नए स्मार्ट शहर

HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में विकास कार्य लगातार प्रगति पर है। अब हाल ही में प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधाओं पर गौर करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब जल्द ही सरकार की ओर से 5 नई टाउनशिप (5 new townships) को बसाए जाने की योजना तैयार की गई है। इससे प्रदेश का आधुनिक बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। आइए खबर में जानते हैं कि इन 5 नए शहरों को कहां बसाया जाएगा।

कहां बसाए जाएंगे ये 5 नए शहर 

हरियाणा की बीजेपी सरकार (BJP government of Haryana)  अब प्रदेश के लिए बड़ी योजना पर अहम फैसले ले रही है। सरकार की योजना के अनुसार कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundli-Manesar-Palwal) एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पंचग्राम विकास प्राधिकरण के तहत पांच नए आधुनिक शहर को बसाए जाने का प्लान है। सरकारी योजना के मुताबिक हरियाणा के ये पांच शहर सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जिलों में विकसित किए जाने का प्लान है। 2031 की संभावित जनसंख्या पर गौर करते हुए सरकार ने नए शहर विकसित करने के मकसद से पंचग्राम विकास प्राधिकरण को गठित किया है। 

कितने गांवो की जमीन होगी शामिल 

हरियाणा सरकार के इस प्रोजेक्ट  ( Haryana Government Projects) में तकरीबन 760 गांवों की जमीन को जोड़ा जाएगा और ये सभी नए शहर KMP एक्सप्रेसवे (New City KMP Expressway) के दोनों ओर विकसित किए जाएंगे और दो किलोमीटर के दायरे में बसाया जाएगा। सरकार के अनुसार इन नए शहरों को बसाने के लिए औद्योगिक गतिविधियां में तेजी आएगी। इन्वेस्टर्स भी यहां पर बेहतर कनेक्टिविटी के चलते आकर्षित होंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री (Industry and Commerce Minister) का कहना है कि तकरीबन 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे बेहद जरूरी एसेट है। 

जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान

सरकार का प्लान है कि प्रदेश (kmp expressway smart city) में इन्फ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए ओर हरित क्षेत्र, किफायती आवास पर खास जोर  दिया जाए। बता दें कि इन 5 नए प्रस्तावित शहरों में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक हब, आईटी पार्क, शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं पर खास ध्यान दिया जाएगा, जिससे लोगों को एक ही क्षेत्र में सारी सुविधाएं मिलेंगी और साथ ही सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण आदि टिकाऊ विकास के पहलुओं को भी जोड़ा गया है। सरकार का मकसद है कि हरियाणा में बसाए जा रहे ये 5 नए शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में मददगार होंगे और हरियाणा को आर्थिक रूप से नई मजबूती मिलेगी।
 

Related Articles

Back to top button