Haryana में रेलवे स्टेशन का किया जाएगा कायाकल्प, 29 करोड़ रुपये होंगे खर्च

HR Breaking News (railway station Update) हरियाणा में अब एक और रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाने वाला है। इस रेलवे स्टेशन के कायाकल्प में 29 करोड़ रुपये (railway station news) की लागत आने वाली है। इसके अलावा इसकी वजह से यात्रा करने वालों को भी काफी आसानी होगी। खबर के माध्यम से जानिये कि हरियाणा के कौन से रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जाने वाला है।

अंतिम चरण पर पहुंचा रेवले स्टेशन का काम 

रेलवे स्टेशन अपनी पुरानी पहचान से बदलकर एक स्मार्ट जंक्शन बनने वाला है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 29 करोड़ रुपये की लागत से चल रहा नवीनीकरण (railway station devlopment) का काम अपने अंतिम चरण पर चल रहा है। रेलवे अधिकारियों ने अब इस प्रोजेक्ट को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

यात्रियों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं 

कार्य पूरा हो जाने के बाद, यात्रियों को न सिर्फ विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्टेशन (railway station) में कदम रखते ही उन्हें हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत का भी अनुभव होने वाला है।

रेलवे ने प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने का लिया फैसला 

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोजाना 40,000 से ज्यादा यात्री आते हैं। स्टेशन पर सुबह और शाम के समय सबसे ज्यादा भीड़ होती है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे (railway station News) ने प्लेटफॉर्म नंबर एक को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। फिलहाल, प्लेटफॉर्म नंबर एक की ऊंचाई कम होने की वजह से, बुज़ुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को कोच में चढ़ने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बिना सीढ़ी के मिलेगी एंट्री  

अब इसकी ऊंचाई को बढ़ाकर स्टैंडर्ड ऊंचाई के बराबर कर दिया जाएगा। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर दो और चार के बराबर कर दिया जाएगा। इसकी वजह से यात्रियों को ट्रेन (railway station) में बिना सीढ़ी के एंट्री मिलेगी, यानी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के फर्श के बीच का गैप कम हो जाएगा, इससे दुर्घटनाओं की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।

विरासत और आधुनिकता का होगा संगम 

महाभारत काल के इतिहास को जीवंत करने के लिए, स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पांडवों के नाम पर पांच शानदार गुंबद को बनाया जाएगा। इसके साथ ही में दिल्ली के मंगोलपुरी स्टेशन जैसी सफेद जालीदार सजावटी (Sonipat Railway Station) चादरें स्टेशन की सुंदरता बढ़ रही है। स्टेशन के अंदर हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थलों को दिखाने वाले बोर्ड को लगाया जाएगा। इससे राज्य के बाहर के यात्रियों को इस क्षेत्र की संस्कृति से परिचित कराया जा सकता है।

भीड़ प्रबंधन के लिए खर्च होंगे इतने रुपये 

सोनीपत स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से एक नया 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज तैयार किया जाने वाला है। ये फुट ओवरब्रिज जालंधर (Sonipat Railway Station News) की एक कंपनी के द्वारा बनाया जा रहा है। इस ब्रिज का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। फिलहाल, सीढ़ियों का काम चल रहा है, इसके बाद लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।

यात्रियों को स्टेशन पर मिलेंगी ये सुविधाएं 

600 वर्ग मीटर के एरिया में बन रहे 45 फुट चौड़े हॉल में एक बार में 450 यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी। वहीं सभी स्टेशन प्लेटफॉर्म पर कुल 4 लिफ्ट और 5 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, जिससे भारी सामान के साथ घूमना काफी आसान हो जाएगा।

सोनीपत से यात्रा करने वाले लोगों की संख्या एक दशक में लगभग 40 प्रतिशत बढ़ा दी गई है। रोजाना लगभग 40,000 यात्री स्टेशन से आना जाना करते हैं। ये नया इंफ्रास्ट्रक्चर (Amrit Bharat Station Scheme) अगले 25 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया जा रहा है।

स्टेशन पर फूड प्लाजा और कमर्शियल सेंटर का निर्माण होने की वजह से न सिर्फ रेलवे का रेवेन्यू बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी रोजगार के नए नए मौके बनने वाले हैं।

स्टेशन पर एक ऑटोमैटिक लाइटिंग सिस्टम को लगाया जा रहा है। जोकि यात्रियों (Railway Renovation) की मौजूदगी के आधार पर कार्य करने वाला है। इससे बिजली की काफी बचत हो जाएगी और ये पर्यावरण के अनुकूल पहल है।

पुनर्निर्माण का कार्य हुआ तेज 

रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके पहले चरण का 85 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। फिलहाल, फुट ओवरब्रिज और बिल्डिंग का निर्माण (Platform Height Upgrade) अंतिम चरण पर पहुंच गया है। लक्ष्य मार्च तक काम पूरा करने का है, ऐसे में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button