Haryana के इस जिले में होगा रेलवे लाइन का विस्तार, जमीनों की बढ़ेगी कीमत

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana New Railway Line) हरियाणा के विकास को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित नूंह जिला अब रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। केंद्र सरकार ने दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर (Delhi-Sohna-Nuh-Ferozepur Jhirka-Alwar) तक नई रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना के लिए रेलवे को 2,500 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसके साथ ही नूंह क्षेत्र की करीब 50 साल पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है।

2028 तक पूरा होगा निर्माण कार्य-

रेल मंत्रालय के मुताबिक नई रेल लाइन की कुल लंबाई करीब 104 किलोमीटर होगी, जिसके तहत सात नए रेलवे स्टेशन (7 new railway station) बनाए जाएंगे। यह रेल मार्ग हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना का निर्माण कार्य तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा और इसे 2028 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

मेवात क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा-

नूंह, जिसे पहले मेवात के नाम से जाना जाता था, वर्ष 2005 में गुरुग्राम (gurugram) से अलग होकर एक अलग जिला बना था। अब तक यह जिला रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ पाया था, जिसके कारण लोगों को आवागमन, रोजगार और उद्योग से जुड़ी सुविधाओं में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

पर्यटन और औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार-

नई रेल लाइन के निर्माण से स्थानीय व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को नई गति (New impetus to industrial development) मिलेगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य देश के 115 अति पिछड़े जिलों का समग्र विकास करना है। नूंह जिला भी इन्हीं जिलों में शामिल है, जिससे इस क्षेत्र को बुनियादी ढांचे और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

1971 से उठ रही थी रेल लाइन की मांग-

इस रेल परियोजना की मांग सबसे पहले वर्ष 1971 में गुरुग्राम के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन ने संसद में उठाई थी। इसके बाद कई बार यह प्रस्ताव दोहराया गया। हाल के वर्षों में भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह (Bhiwani-Mahendragarh MP Dharambir Singh) और गुरुग्राम के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी इस परियोजना को आगे बढ़ाने की पहल की। अंततः केंद्र सरकार ने पिछले बजट में इस रेल लाइन (rail line) को औपचारिक मंजूरी दे दी।

दिल्ली से अलवर तक मिलेगा नया रेल कनेक्शन-

नई रेल लाइन (New Rail Line) के पूरा होने के बाद दिल्ली से अलवर के बीच सोहना, नूंह और फिरोजपुर झिरका (Firozpur Jhirka) के रास्ते सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा। इससे जहां आवागमन और आसान होगा, वहीं यह परियोजना मेवात क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए नए अवसर भी पैदा करेगी।

Related Articles

Back to top button