35 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

हरियाण सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर किया गुरूग्राम

देश-विदेश
हरियाणा: हरियाणा सरकार कैबिनेट ने प्रदेश के दो जिलों का नाम बदलने के फैसले पर अपनी मुहर लगा दी है।

अब साइबर सिटी गुड़गांव का नाम बदलकर गुरूग्राम कर दिया गया है। वहीं गुड़गांव से ही सटे मेवात का नाम भी बदलकर नूंह किया गया है।
हरियाणा की मनोहर सरकार ने इन जिलों का नाम बदलने की तैयारी बहुत पहले से कर ली थी, जिस पर मंगलवार को आखिरी फैसला भी ले लिया गया। इन जिलों का नाम बदलने के साथ ही खट्टर सरकार ने कृषि विभाग का भी नाम बदला है। इसे अब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कर दिया है।

महाभारत में भी गुड़गांव के इस क्षेत्र का उल्लेख गुरू ग्राम के नाम से है। रामदेव समेत कई हिन्दू विचारधारा के नेता इस शहर का नाम गुरूग्राम करने की मांग उठा चुके थे। नाम बदलने के पीछे हिंदू धर्मगुरूओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दबाव भी था। 9 लाख की आबादी वाला ये शहर राजधानी दिल्ली से सटा होने के साथ ही हरियाणा का औद्योगिक शहर है।

तदनुसार, क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार गुडग़ांव का नाम बदल कर गुरूग्राम करने का आग्रह किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि मेवात वास्तव में एक भौगोलिक-सांस्कृतिक इकाई है न की कोई शहर। जिले का मुख्यालय नूंह शहर में है। जिला मेवात के लोग तथा जनप्रतिनिधि लगातार मेवात का नाम बदलकर नूंह रखने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेवात के भौगोलिक-सांस्कृतिक इलाका हरियाणा के अलावा राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी विस्तृत भू-भाग पर फैला है। अत: जिले का नाम मेवात की जगह नूंह रखा जाना उचित है।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More