27 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

गुन्नौर: पुलिस कार्यवाही में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

उत्तर प्रदेश

सम्भल: थाना गुन्नौर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ईशमपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान स्कार्पियों सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एसएचओ श्री अता मोहम्मद एवं आरक्षी मोहम्मद हारून घायल हो गये। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी मुदित उर्फ लक्की घायल हो गया एवं अन्य 02 बदमाश फरार हो गये, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार पुरस्कार घोषित अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 05 जीवित, 01 खोखा कारतूस, लूट की स्कार्पियों गाड़ी बरामद हुई।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त मुदित उर्फ लक्की के विरूद्व जनपद अलीगढ़, बुलन्दशहर, सम्भल आदि जनपदों में लूट, हत्या, आम्र्स एक्ट आदि के आधा दर्जन अभियोग विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं एवं थाना गुन्नौर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 505/2018 धारा 394 भादंवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद स्तर से 25 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित है।
इस सम्बन्ध में थाना सम्भल पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.    मुदित उर्फ लक्की निवासी महोरसा थाना अहार, बुलन्दशहर हालपता मोहल्ला     रामप्यारी विहार, मैलोसर बाईपास पोल थाना बन्नादेवी जनपद अलीगढ़।
बरामदगी
1.    01 तमंचा 315 बोर, 05 जीवित, 01 खोखा कारतूस
2.    लूट की स्कार्पियों गाड़ी

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More