33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

मार्च, 2020 में जीएसटी राजस्व का संग्रह

देश-विदेश

नई दिल्ली: मार्च, 2020 में सकल जीएसटी (वस्‍तु एवं सेवा कर) राजस्‍व संग्रह 97,597 करोड़ रुपये का हुआ जिसमें सीजीएसटी 19,183 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 25,601 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 44,508 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 18,056 करोड़ रुपये सहित) और उपकर (सेस) 8,306 करोड़ रुपये (आयात पर संग्रहीत 841 करोड़ रुपये सहित) हैं। फरवरी माह के लिए 31 मार्च, 2020 तक दाखिल किए गए जीएसटीआर-3बी रिटर्न की कुल संख्‍या 76.5 लाख है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी के लिए 19,718 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 14,915 करोड़ रुपये का निपटान किया है। केंद्र सरकार ने इसके अलावा केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के बीच 50:50 के अनुपात में 6000 करोड़ रुपये के गैर-निपटान वाले शेष आईजीएसटी को बांटा है। मार्च, 2020 में नियमित निपटान के बाद केन्‍द्र सरकार और राज्‍य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्‍व सीजीएसटी के लिए 41,901 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 43,516 करोड़ रुपये है।

घरेलू लेन-देन से मार्च, 2020  के दौरान प्राप्त जीएसटी राजस्व ने मार्च, 2019 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 4  प्रतिशत की ऋणात्‍मक बढ़त दर्शायी है। यदि हम वस्‍तुओं के आयात से प्राप्त जीएसटी पर भी विचार करें, तो मार्च, 2020 के दौरान प्राप्त कुल राजस्व ने भी मार्च, 2019 के दौरान हासिल राजस्व की तुलना में 8  प्रतिशत की ऋणात्‍मक वृद्धि दर्शायी है। मार्च, 2020  के दौरान वस्तुओं के आयात पर जीएसटी ने मार्च, 2019 की तुलना में (-) 23  प्रतिशत की ऋणात्मक वृद्धि दर्ज की है।

2019-20 के पूरे वित्‍त वर्ष के दौरान घरेलू लेन-देन से जुड़े जीएसटी ने इससे पिछले वर्ष के दौरान प्राप्‍त राजस्‍व की तुलना में 8 प्रतिशत की बढ़त दर्शायी है। इस दौरान वस्‍तुओं के आयात से प्राप्त जीएसटी पिछले वर्ष के मुकाबले 8 प्रतिशत घट गया। कुल मिलाकर, इस दौरान सकल जीएसटी राजस्व पिछले वर्ष के जीएसटी राजस्व की तुलना में 4% अधिक आंका गया है।

तालिका में चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व का रुझान दिखाया गया है। तालिका में मार्च 2019 की तुलना में मार्च, 2020 के दौरान और पूरे वर्ष के दौरान प्रत्येक राज्य में जीएसटी के संग्रह को राज्यवार दर्शाया गया है।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image001UK9B.png

मार्च 2020 के दौरान राज्य-वार जीएसटी संग्रह

                                        (करोड़ रुपये में)

राज्‍य मार्च 2019 मार्च 2020 वृद्धि दर 2018-19 2019-20 वृद्धि दर
जम्मू-कश्मीर 388 276 -29% 3,792 4,010 6%
हिमाचल प्रदेश 660 596 -10% 7,593 7,960 5%
पंजाब 1,166 1,181 1% 13,979 15,235 9%
चंडीगढ़ 162 153 -5% 1,779 1,988 12%
उत्तराखंड 1,451 1,195 -18% 15,150 14,722 -3%
हरियाणा 4,561 4,874 7% 55,233 59,560 8%
दिल्ली 3,722 3,273 -12% 39,845 44,161 11%
राजस्थान 3,132 2,820 -10% 30,722 32,821 7%
उत्तर प्रदेश 5,548 5,294 -5% 61,337 65,281 6%
बिहार 1,177 1,056 -10% 10,755 12,640 18%
सिक्किम 160 189 19% 1,917 2,248 17%
अरुणाचल प्रदेश 85 67 -22% 398 581 46%
नगालैंड 46 39 -16% 227 317 40%
मणिपुर 46 36 -22% 309 435 41%
मिजोरम 50 33 -33% 213 296 39%
त्रिपुरा 64 67 5% 556 680 22%
मेघालय 127 133 5% 1,368 1,522 11%
असम 956 932 -3% 8,989 10,423 16%
पश्चिम बंगाल 3,841 3,582 -7% 39,780 43,386 9%
झारखंड 2,149 2,049 -5% 23,916 22,847 -4%
ओडिशा 2,626 2,633 0% 26,952 29,677 10%
छत्तीसगढ़ 2,143 2,093 -2% 22,932 24,160 5%
मध्य प्रदेश 2,624 2,407 -8% 25,683 28,354 10%
गुजरात 6,521 6,820 5% 73,440 78,923 7%
दमन और दीव 103 95 -8% 1,105 1,155 5%
दादरा और नगर हवेली 174 169 -3% 1,718 1,810 5%
महाराष्ट्र 15,596 15,002 -4% 1,70,289 1,85,917 9%
कर्नाटक 6,983 7,144 2% 78,763 83,408 6%
गोवा 389 316 -19% 4,103 4,280 4%
लक्षद्वीप 1 1 54% 20 20 2%
केरल 1,635 1,475 -10% 16,343 19,234 18%
तमिलनाडु 6,941 6,178 -11% 70,562 74,430 5%
पुडुचेरी 184 149 -19% 1,924 1,871 -3%
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 28 39 40% 297 361 21%
तेलंगाना 3,897 3,563 -9% 36,408 39,820 9%
आन्ध्र प्रदेश 2,589 2,548 -2% 25,331 27,108 7%
अन्य भू-भाग 167 133 -21% 2,484 1,753 -29%
केंद्र का क्षेत्राधिकार 74 81 10% 580 1,003 73%
कुल योग 82,165 78,700 -4% 8,76,794 9,44,414 8%

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More