32.7 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

भारत सरकार ने राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 16.54 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके की निशुल्क खुराक प्रदान की है

देश-विदेशसेहत

भारत सरकार, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग के साथ “सरकार के सर्वांगीण” दृष्टिकोण के माध्यम से कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रही है। टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट और कोविड उचित व्यवहार के साथ, टीकाकरण महामारी से लड़ने के लिए भारत सरकार की पांच सूत्री रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।

कोविड-19 टीकाकरण की तीसरे चरण की उदार और त्वरित चरण रणनीति एक मई, 2021 से लागू की गयी है। नए पात्र जनसंख्या समूहों के लिए पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू हो चुका है।

भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को लगभग 16.54 करोड़ टीके की खुराक (16,54,93,410) प्रदान की हैं। इसमें से अपव्यय सहित कुल खपत 15,79,21,537 खुराक हैं (आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक)।

अभी भी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास कोविड टीके की 75 लाख से अधिक खुराक (75,71,873)उपलब्ध हैं।

इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 59 लाख से अधिक (59,70,670) खुराक मिलेगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001YAZB.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002NHUU.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003X7D5.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004AH7S.jpg

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More