Gold Silver Rate : 9 फरवरी को सोना 1.4% महंगा, चांदी में 4% से ज्यादा की तेजी, जानिये अपने शहर का रेट

HR Breaking News – (Gold Silver rate)। सोने और चांदी कीमतों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। पिछले साल रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद 2026 के पहले महीने में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन अब सोने और चांदी की कीमतों ने रिकवरी करनी शुरू कर दी है। दो दिन बाजार बंद रहने के बाद आज सोमवार 9 फरवरी को सोने और चांदी कीमतों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। 

हफ्ते के पहले दिन महंगा हुआ सोना – 

सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी कीमतों (Gold-Silver Rate) ने लंबी छलांग लगाई है। आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वही मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4887.30 डॉलर प्रति औंस हो गया है। 

MCX पर सोने व चांदी का रेट – 

आज 9 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी (MCX Silver Rate) 11785 यानी 4.72% महंगी होकर 2,61,670 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत की बात करें तो एमसीएक्स पर फ्यूचर गोल्ड (MCX Gold Pice) 2220 रुपए यानी 1.43% महंगा होकर 1770 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

आने वाले दिनों में कितना महंगा होगा सोना – 

लगातार सोने और चांदी की कीमतों (Sone Chandi Ka Bhav) में आ रहे उतार चढ़ाव के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं के रेट कहां तक जाएंगे। हाल ही में जेपी मॉर्गन ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि साल के आखिर तक सोने की कीमत 6300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। 

 केंद्रीय बैंकों और निवेशकों की ओर से डिमांड के चलते ऐसा हो सकता है अनुमान है कि 2026 में केंद्रीय बैंकों की ओर से सोने की खरीद 800 टन रह सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमतों (Gold Price) में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आ सकता है। सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver) कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करती है। इसलिए मौजूदा गिरावट को देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि आने वाले दिनों में रेट और गिरेंगे। 

पुणे और बेंगलुरु में कीमत – 

पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत (Gold Silver Latest) 156590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर     22 कैरेट सोने   24 कैरेट सोने 
दिल्ली          143690    156740
मुंबई           143540    156590
अहमदाबाद 143590    156640
चेन्नई          143540    156590
कोलकाता   143540    156590
हैदराबाद     143540    156590
जयपुर        143690    156740
भोपाल        143590    156640
लखनऊ      143690    156740
चंडीगढ़      143690    156740

 

Related Articles

Back to top button