Gold silver price : सोने और चांदी कीमतों में बड़ा बदलाव, चेक करें आज के नए रेट

HR Breaking News : (Gold silver news hindi) पिछले कई दिनों से सोने और चांदी के भाव लगातार ऊपर नीचे हो रहे हैं। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों में अपनी हाई लेवल की रिकॉर्ड को पार कर लिया था, वहीं 29 जनवरी को आई गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट आ गई है और कीमतें अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे चल रही है।
सोने और चांदी के भाव (Gold silver price) ने इन दिनों मार्केट में हलचल मचा रखी है। आए दिन अब सोने और चांदी की कीमतें उपर-नीचे हो रही है। पिछलें दिनों सोने और चांदी की कीमतों में अचानक आई इस गिरावट की वजह से निवेशक काफी डरे हुए है। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ज्यादा ऊंचाइयों को टच कर लिया था वहीं अब फिर कीमतों में गिरावट का दौर चला हुआ है। चलिए खबर में जानते है कि आज सोने और चांदी के ताजा भाव (Latest gold and silver prices) क्या चल रहे है।
MCX पर सोने के भाव
आज 16 फरवरी के दिन सोने की कीमत (Gold Rate on MCX) में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के भाव 1,55,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। जो कि अपने हाई लेवल से तकरीबन 24,700 रूपये नीचे चल रहे हैं।
MCX पर चांदी के भाव
चांदी की कीमत पिछले (Silver Rates on MCX) दिनों काफी ज्यादा ऊपर चली गई थी। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में चांदी की कीमतों में 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था। आज 16 फरवरी के दिन MCX पर चांदी की कीमतें 2,40 200 प्रति किलोग्राम चल रही है। जो कि अपनी हाई लेवल से 1,79,800 रूपये नीचे चल रही है।


