Gold Rate : फिर हाथ से बाहर हुआ सोना, साढ़े 3 हजार की बढ़ौतरी

HR Breaking News (Gold Rate Hike) सोने की चमक निरंतर बढ़ रही है। बुधवार को भी सोना नए आयाम रचता दिखाई दे रहा है। एमसीएक्स हो या सर्राफा बाजार या फिर कॉमेक्स, हर जगह सोने की कीमतों में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे कईं कारण भी हैं। चलिए जानते हैं सोने की हालिया पोजिशन के बारे में-

सोना बढ़ने के पीछे कारण
 

सोने की कीमतें बढ़ने के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण हैं। एक तरफ अमेरिका की ओर से लगातार ट्रेड डिल्स चल रही हैं, इन ट्रेड डिल्स के चलते निवेशकों को मार्केट में अब भी जोखिम लग रहा है, इस वजह से निवेशक अपने पैसे को बाजारों की बजाय सेफ हेवन सोने में लगा रहे हैं। 

सेंट्रल बैंक भी खरीद रहे सोना
 

सोने की कीमतों में बढ़ौतरी सोने की मांग के चलते ही है। सोने की मांग लगातार सेंट्रेल बैंकों में भी रही है। दुनिया भरके सेंट्रेल बैंक अपने सोने के रिजर्व को बढ़ा रहे हैं। सोने की कीमतों बढ़ौतरी का सिलसिला इसी वजह से भी जारी है। बीच-बीच में मुनाफावसूली के चलते कीमतें गिरती भी रहती है। 2024 के अंत से ही सोने में अप्रत्याशित बढ़ौतरी होती जा रही है। 

क्या चल रही है सोने की कीमत
 

सोने की कीमतों में आज बढ़ौतरी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोना साढ़े तीन हजार के करीब बढ़ चुका है। सोना 1,58,465 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स पर रात साढ़े दस बजे सानेा कल के मुकाबले 1,662 रुपये यानी 1.06% प्रति दस ग्राम महंगा हुआ है। वहीं, आज सोना न्यूनतम 1,57,500 रुपये पर रहा, जबकि अधिकतम भाव 1,60,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर चला गया था। यानी साढ़े तीन जहार से ज्यादा रेट बढ़ गए थे। आज सोना ग्रीन प्वाइंट पर ओपन हुआ था, जोकि 1,58,436 पर खुला था। वहीं, कल सोना 1,56,803 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। 

कॉमेक्स पर सोने की कीमत
 

कॉमेक्स पर सोना रात साढ़े दस बजे के करीब 5,098 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। यह कीमत कल के मुकाबले 67.00 डॉलर, यानी 1.33% प्रतिशत की बढ़ौतरी है। सोना 5,048 पर खुला था, जबकि दिन का अधिकतम भाव 5,144.50 डॉलर प्रति औंस रहा है। वहीं, सोने की दिन की न्यूनतम कीमत 5,036.30 डॉलर प्रति औंस रही है। कल सोना 5,031 पर बंद हुआ था। 

Related Articles

Back to top button