Gold Price : सोने के लगातार चढ़ते भाव पर लगा ब्रेक, अब एक तोला खरीदने में आएगा इतना खर्च


HR Breaking News (Gold Price ) सोने की कीमतें हर रोज अपडेट होती है। अब बीते कुछ समय की तेजी के चलते ये कीमती धातुएं आम लोगों की पहुंच से बाहर होती नजर आ रही थी, लेकिन अब अचानक से सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों (gold silver price today ) पर ब्रेक लग गया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 10 ग्राम के ताजा रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने के भाव
MCX पर 2 अप्रैल, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड (Gold Rate on MCX) फ्यूचर वायदा के भाव आज 10 फरवरी 2026 को 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं। वहीं, आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,58,066 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल के एक्सपायरी वाले गोल्ड (Gold Silver Price ) में बीते दिनों की बंद कीमत से तकरीबन 676 रुपये की गिरावट का पता चलता है।इससे पहले एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,58,070 रुपए के हाई लेवल पर कारोबार कर रहा था।
MCX पर चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की कीमतों की तो MCX पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतें (Silver prices on MCX) 2,57,150 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई थी, जो बीते दिन की बंद कीमत से तकरीबन 5,400 रुपये की गिरावट को दर्शाता है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स (Mumbai Gold Silver Price ) सिल्वर 2,60,527 रुपये के हाई लेवल पर कारोबार कर रहा था। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मंबई में 10 ग्राम चांदी 2,900 रुपये की दर पर बेची जा रही है। वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,000 रुपये खर्च करने होंगे। चेन्नई जैसे महानगर में तो चांदी की कीमत 3,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही है।
दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने के भाव
शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली में सोने के दाम 1,58,060 1,44,900 1,18,590
मुंबई में सोने के दाम 1,57,910 1,44,750 1,18,440
चेन्नई में सोने के दाम 1,59,060 1,45,800 1,25,300
कोलकाता में सोने के दाम 1,57,910 1,44,750 1,18,440
अहमदाबाद में सोने के दाम 1,57,960 1,44,800 1,18,490
लखनऊ में सोने के दाम 1,58,060 1,44,900 1,18,590
पटना में सोने के दाम अ 1,57,960 1,44,800 1,18,490
हैदराबाद में सोने के दाम 1,57,910 1,44,750 1,18,440
नोट : ऊपर दिए गए सोने के भाव प्रति दस ग्राम के हिसाब से है।



