39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय अंदाज में मंगेतर विनी रमन से की सगाई

खेल समाचार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने एक बार फिर से सगाई की है। पिछले महीने अपनी सगाई की जानकारी देने वाले मैक्सवेल ने इस बार भारतीय अंदाज में अपनी मंगेतर विनी रमन से सगाई की है। विनी रमन ने इस सगाई की तस्वीर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडिल से शेयर किया है। मैक्सवेल ने भारतीय मूल की अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ कुछ वक्त पहले सगाई की थी और इंस्टाग्राम के जरिए यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की थी।

मैक्सवेल और विनी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। विनी ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की फोटो शेयर की थी। ग्लेन मैक्सवेल को हाल में दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में चुना गया था, लेकिन फिर वो अपने बाईं कोहनी की सर्जरी कराने के लिए टीम से बाहर हो गए थे।

विनी रमन द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में कपल भारतीय परिधान में नजर आ रहा है। विनी रमन जहां लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल ट्रेडिशनल अंदाज में शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। विनी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि यह उनकी इंडियन स्टाइल की सगाई की तस्वीर है।

मैक्सवेल और विनी की कुछ और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बता दें कि मैक्सवेल ने विनी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में रिंग बनाई थी, वहीं विनी ने यही फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पिछले सप्ताह मेरे पसंदीदा इंसान ने मुझसे शादी करने के लिए पूछा और मैं हां कह दिया।’

ग्लेन मैक्सवेल ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लिया था। उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देते हुए यह ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग के जरिए क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की। मैक्सवेल अच्छी फॉर्म में हैं और क्रिकेट में वापसी करने के बाद उन्होंने खुद कहा था कि इस मुश्किल समय से निकालने में विनी रमन का बड़ा हाथ रहा। विनी मेलबर्न बेस्ड इंडियन फार्मासिस्ट हैं। विनी का जन्म मेलबर्न में ही हुआ है।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More