29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

वर्तमान सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में कृषि विकास के बढ़ते कदम

कृषि संबंधित
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में कृषि के क्षेत्र में  रिकार्ड उपलब्धियां हासिल की है। सरकार द्वारा कृषकों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। वर्ष 2012-13 में कुल 85.40 लाख मी0टन उर्वरक वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 104.86 लाख मी0टन की उपलब्धता कराई गई।

वर्ष 2013-14 में 95.15 लाख मी0टन उर्वरक वितरण के सापेक्ष 101.95 लाख मी0टन की उपलब्धता कराई गई। वर्ष 2014-15 में  86.25 लाख मी0टन उर्वरक वितरण के लक्ष्य के सापेक्ष 97.19 लाख मी0टन की उपलब्धता कराई गई है।
यह जानकारी प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री श्री राजीव कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13  में 53.91 लाख कु0 बीज वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 52.91 लाख कु0, वर्ष 2013-14 में 52.93 लाख कु0 उन्नत प्रमाणित बीज वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 54.85 लाख कु0 तथा वर्ष 2014-15 में  54.99 लाख कु0 उन्नत प्रमाणित बीज वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 54.34 लाख कु0 बीज का वितरण किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2012-13 में 16240 मी0टन/किलो लि0 कृषि रक्षा रसायन वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 21993 मी0टन/किलो लि0, वर्ष 2013-14 में 16580 मी0टन/किलो लि0 कृषि रक्षा रसायन वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 21472 मी0टन/किलो लि0 तथा वर्ष 2014-15 में 17130 मी0टन/किलो लि0 कृषि रक्षा रसायन वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 20698 मी0टन/किलो लि0 कृषि रक्षा रसायन का वितरण किया गया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 में रु0 42070.92 करोड़ फसली ऋण वितरण लक्ष्य के सापेक्ष रु0 38060.45 करोड़, वर्ष 2013-14 में रु0 42070.92 करोड़ फसली ऋण वितरण लक्ष्य के सापेक्ष रु0 43336.74 करोड़, तथा वर्ष 2014-15 में रु0 42908.83 करोड़ फसली ऋण वितरण लक्ष्य के सापेक्ष रु0 58232.68 करोड़ फसली ऋण कृषकों को वितरित किया गया।
श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2012-13 में  52 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 44.02 लाख, वर्ष 2013-14 में 35.14 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 36.70 लाख तथा वर्ष 2014-15 में 41.33 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरण लक्ष्य के सापेक्ष 58.23 लाख किसान क्रेडिट कार्ड कृषकों को उपलब्ध कराये गए। इसके साथ ही मृदा पर रासायनिक उर्वरकों के कुप्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कृषकों को 75 प्रतिशत अनुदान पर उर्वरकों का वितरण कराया जा रहा है। वर्ष 2012-13 में कुल 90 लाख जैव उर्वरक पैकेट्स, वर्ष 2013-14 में कुल 60 लाख जैव उर्वरक पैकेट्स तथा वर्ष 2014-15 में कुल 60 लाख जैव उर्वरक पैकेट्स का उत्पादन कराकर कृषकों को खरीफ एवं रबी फसलों हेतु  उपलब्ध कराये गए।
श्री सिंह ने बताया कि भूमि सेना योजना, नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजना, कटरी क्षेत्र में भूमि सुधार की योजना तथा एन0एम0एस0ए0/आर0ए0डी0पी0 आदि योजनाओं के अंतर्गत वर्ष 2012-13 में 205505 हे0, वर्ष 2013-14 में 127873 हे0 एवं वर्ष 2014-15 में 95497 हे0 भूमि का उपचार कराकर कृषि योग्य भूमि के अंतर्गत लाया गया। बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई जल उपयोग की क्षेत्र बढ़ाने की योजना के अंतर्गत वर्ष 2013-14 में 2033 एवं वर्ष 2014-15 में 2627 स्प्रेन्कलर सिंचाई प्रणाली की स्थापना कराई गई।
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा www.agriculture.up.nic.in के नाम से वेब-साइट संचालित की गई है, जिससे कृषक इस वेब-साइट पर जाकर कृषि विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों/योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं कृषि से संबंधित प्रश्नोत्तरी को देख कर उसका लाभ उठा सकते हैं।

Related posts

5 comments

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More