FD Rate : एफडी पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, जान लें किस एफडी पर हो रहा अधिक फायदा


HR Breaking News – (FD interest rate)। एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। हाल ही में हुई मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को 5.25 परसेंट पर बरकरार रखा है जिसके चलते बैंकों द्वारा एफडी ब्याज (FD rate) दरों को कम करने की उम्मीद कम है यानी एफडी पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव नहीं किया जाएगा।
अगर आप एफडी (FD Rate) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो यह सही मौका है, क्योंकि इन दिनों सेफ ऐसट माने जाने वाला सोना और चांदी दोनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है यानी अगर पैसा निवेश करते हैं तो रिस्क बहुत ज्यादा है और प्रॉफिट के चांस कम है। इसलिए एफडी (FD) बेस्ट निवेश विकल्प है। यहां पर आपका पूरा पैसा सेफ रहता है और गांरटीड रिटर्न मिलता है। इस समय देश के कई बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। आईये जानते हैं –
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक FD रेट –
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank FD Rate) ने 2 फरवरी, 2026 से एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक अलग-अलग समय के लिए डिपॉजिटर्स को 3.50% से 7.20% के बीच ब्याज ऑफर कर रहा है। सबसे ज़्यादा ब्याज 888 दिन की एफडी पर 7.20 % मिल रहा है।
इंडियन बैंक FD ब्याज दर –
इंडियन बैंक (Indian Bank FD Rate) ने 4 फरवरी, 2026 से FD पर ब्याज दर अपडेट किया है। अलग-अलग टाइम पीरियड के लिए डिपॉजिट करने वालों को 2.80% से 6.95 % के बीच ब्याज दिया जा रहा है। बैंक ने IND Secure नाम की एक नई स्कीम शुरू की है, जो 444 दिनों में मैच्योर होगी। इस स्कीम के तहत आम लोगों को 6.45 % और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 % का ब्याज दिया जा रहा है।
पंजाब नेशनल बैंक एफडी ब्याज दर –
1 फरवरी, 2026 को पंजाब नेशनल बैंक (PNB FD Rate) ने ब्याज दरों को संशोधित किया है। पब्लिक सेक्टर का यह बैंक आम लोगों के लिए एफडी पर 3 % से 6.40 % का ब्याज दे रहा है और वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 % से 6.90 % के बीच ब्याज दिया जा रहा है। 390 दिनों के टेन्योर के डिपॉजिट पर सबसे अधिक 6.40 % और 6.90 % का ब्याज दर की पेशकश की जा रही है।
ये बैंक भी दे रहे FD पर बंपर ब्याज –
1. उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक को अपनी तीन साल की एफडी (FD Rate Update) पर 8 परसेंट ब्याज दर दे रहा है।
2. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी दो से तीन साल की वरिष्ठ नागरिक FD पर 8 परसेंट ब्याज दर दे रहा है।
3. ICICI बैंक (ICICI Bank FD Rate) 3 साल और 1 दिन से लेकर 10 साल तक के टर्म के लिए 7.1 परसेंट पर अपनी सबसे ज्यादा FD ब्याज दर दे रहा है।
4. केनरा बैंक 555 दिनों के टेन्योर पर 7 परसेंट पर अपनी सबसे ज़्यादा एफडी (FD Rate) ब्याज दर दे रहा है।


