Expressway के साथ जुड़ेगा एक और जिला, 42 गांवों में मिलेगा किसानों को मुआवजा

HR Breaking News (Expressway) अब देश के कई हिस्सों में नए-नए एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है और प्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टविटी को बढ़ाने के लिए कई जगह लिंक एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। अब एक ओर जिला जल्द ही एक्सप्रेसवे (Link Expressway in UP)  से कनेक्ट होने वाला है। इसके लिए किसानों को बंपर मुआवजे का फायदा मिलेगा। आइए खबर में जानते हैं इस एक्सप्रेसवे के बारे में –

कहां बनेगा ये नया लिंक एक्सप्रेसवे 

इन एक्सप्रेसवे की लिस्ट में फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) का नाम भी शामिल है। बता दें कि फर्रुखाबाद जिले को  गंगा एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) से कनेक्ट करने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे को बनाया जाएगा। इसलिए 42 गांव के किसानों की 650 हेक्टेयर भूमि खरीदने के प्रोसेस की शुरुआत भी हो गई है। अब इस एकसप्रेसवे के निर्माण के प्रोसेस के तहत अप्रैल तक भूमि खरीदकर बैनामा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कितना किमी लंबा बनेगा ये लिंक एक्सप्रेसवे 

गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway Updates) से छह जिलों को कनेक्ट करने के लिए तकरीबन 91 किमी लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।  लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई और शाहजहांपुर जिले सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट हो सकेंगे, जिसमे सरकारी जमीन के साथ ही 6 जिलों में 1247 हेक्टेयर भूमि किसानों की खरीदकर अधिग्रहीत किए जाने का प्लान है। बता दें कि इस प्रोजेक्ट के तहत  भूमि खरीद पर 1902 करोड़ रुपये की लागत आ कसती है।

ये 30 राजस्व गांव है शामिल 

वैसे तो बताया जा रहा है कि जिले में लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway in district) की लंबाई तकरीबन 46 किमी हो सकती है।  जिले में तहसील सदर के जिन 30 राजस्व गांवों का नाम शामिल है, उन गांवो में आमिलपुर,अदिउली,  सिठऊपुर कुर्मी, , मदनपुर, फगुना अतनपुरनगला बाग रठौरा, आवाजपुर, बाबरपुर, बराकसू उर्फ रानीगढ़, बराकेशव, बरौन, बीसलपुर तराई, चकरपट्टी, कन्हूयाकूबपुर, कटैया,कटरी कंचनपुर, कुबेरपुर घाट, नदौरा, जनैया सिठैया, गंगौली, गुतासी, रसीदपुर, कटरी भीमपुर, कटरी धर्मपुर,  सिरमौरा तराई, सिरौली, शिकारपुरघाट, नीबकरोरी, भटकुर्री, खिमसेपुर का नाम शामिल है।

650 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण 

वहीं, ये लिंक एक्सप्रेसवे (Link Expressway Updates)  जिन गांवों से होकर निकलेगा। उनमे तहसील अमृतपुर के 12 राजस्व गांवों में तुर्कहटा, सबलपुर, बिलालपुर, नगला घाघ, चित्रकोट, अंबरपुर, जगतपुर, कंचनपुर, रामपुर जोगराजपुर, गाजीपुर गांधी व उजरामऊ का नाम शामिल है।  इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में सरकारी जमीन के साथ ही किसानों से 650 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाने का प्लान है। बताया जा रहा है कि किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाएगा।

किसे सौपां गया लिंक एक्सप्रेसवे का जिम्मा

यूपीडा ही लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण  (construction of link expressway)  का कार्य संभालेगा और शासन की ओर से उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों को अप्रैल तक भूमि खरीद प्रोसेस को पूरे करने को निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
लिंक एक्सप्रेस के बनने से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। सिर्फ इतना ही नहीं प्रदेश के व्यापारी भी इस जिले में आकर अपना उद्योग लगा सकेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही किसान अपने उत्पादों को दूसरे जिलों और महानगरों में सेल कर सकते हैं।

जिलाधिकारी ने बैनामे को लेकर दिए निर्देश

जानकारी के लिए बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद ही एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों की ओर से बैनामे का प्रोसेस (Process of link expressway agreement) शुरू किया गया है। एसडीएम सदर का कहना है कि लिंक एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए किसानों से भूमि खरीदने का प्रोसेस शुरू हो गया है।
 

Related Articles

Back to top button