39 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

एग्जिट पोल 2019: हरियाणा में BJP को जीत के आसार, जानें क्या है कांग्रेस का हाल

देश-विदेश

एग्जिट पोल्स में हरियाणा में बीजेपी बड़ी जीत के सरकार बनाने के आसार है। ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी को 50 से ज्यादा सीटें मिलने के आसार हैं। न्यूजएक्स ने एग्जिट पोल बीजेपी को सबसे ज्यादा 75-80 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं न्यूज 18 टाइम्स नाउ और एबीपी भी बीजेपी को 70 से ज्यादा सीटें दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कई एग्जिट पोल में अन्य से भी कम सीटें मिलने के आसार हैं। टाइम्स नाउ ने कांग्रेस को 11, न्यूज 18 ने 10, एबीपी ने आठ सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि टीवी भारतवर्ष के मुताबिक कांग्रेस को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। आपको बता दें कि हरियाणा की 90 सीटों में 65 फीसदी मतदान हुआ है। 2014 के चुनाव में 47 सीटों पर बीजेपी को शानदार जीत मिली थी। एग्जिट पोल्स के अनुसार, हरियाणा में खट्टर सरकार एक बार फिर वापसी कर सकती है। एग्जिट पोल सिर्फ एक अनुमान हैं, ये गलत भी हो सकते हैं। सही परिणाम 24 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के दिन ही पता चलेगा।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस इस बार हरियाणा में करिश्मे की उम्मीद कर रही थी लेकिन एग्जिट पोल में ऐसा होता हीं दिख रहा है।

महाराष्ट्र

Channel/Agency बीजेपी कांग्रेस अन्य
TIMES NOW-CNX 230 48 10
ABP-LOKNITICSDS 204 69 15
NEWS18-IPSOS 249 41 16
AXIS – INDIA TODAY 166-194 71-90 04
REPUBLIC-JAN KI BAAT 216-230 52-59 8-12

हरियाणा

Channel/Agency बीजेपी कांग्रेस अन्य
TIMES NOW-CNX 71 11 08
NEWSX-POLSTART 75-80 9-12 1-4
NEWS18-IPSOS 75 10 05
TV9-BHARATVARSHA 47 23 20
REPUBLIC-JAN KI BAAT 52-63 15-19 12-18

आइये आपको बताते हैं हरियाणा विधानसभा चुनाव में कौन कितनी सीटों पर लड़ रहा है-

90-90 सीटों पर लड़ रही भाजपा व कांग्रेस
81 सीटों पर लड़ रहे इनेलो-अकाली दल

2014 हरियाणा चुनाव के नतीजे

2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस 15, इंडियन नेशनल लोकदल 19 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। Source Live Hindustan

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More