33 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

र्जीनिया (अमेरिका) में फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 आयोजित हो रहा जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाडि़यों का चयन हुआ

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड: दिनांक: 25 जून से 07 जुलाई तक वर्जीनिया (अमेरिका) में फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 आयोजित हो रहा है जिसमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के निम्न खिलाडि़यों का चयन हुआ है –

1- महिला हेड कानिस्टेबिल कमला बिष्ट-31वीं वाहिनी पीएसी, रूद्रपुर (बॉक्सिंग खेल)

    वर्ष 2006 में बॉक्सिंग खेल से स्पोर्ट्स कोटे में महिला कानिस्टेबिल के पद पर भर्ती हुई। महिला हेड कानिस्टेबिल का दिनांक 25 जून से 07जुलाई तक वर्जीनिया (अमेरिका) में आयोजित फेयर फैक्स वल्र्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 के लिए अखिल भारतीय पुलिस बॉक्सिंग टीम में चयन हुआ है। महिला खिलाड़ी की अब तक की खेल उपलब्धि निम्न रही है –

वर्ष 2008 में 9वीं राष्ट्रीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2009 आगरा में कांस्य पदक।

वर्ष 2009 में फेडरेशन कप प्रतियोगिता-2009, तमिलनाडु में स्वर्ण पदक।

59वीं ऑल इण्डिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2009 में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2010 में सीनियर वूमेन नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप-2010, केरल में कांस्य पदक।

वर्ष 2011 में 59वीं ऑल इण्डिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2010, दिनांक 2-6 मार्च, 2011 जम्मू कश्मीर में कांस्य पदक।

वर्ष 2012 में 61वीं ऑल इण्डिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2012, दिनांक 16-20 नवम्बर, 2012 CRPF दिल्ली      में रजत पदक।

वर्ष 2014 मे 63वीं ऑल इण्डिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर-2014 में स्वर्ण पदक।

2- कान्सटेबिल मुकेश रावत- जनपद हरिद्वार (एथलेटिक्स खेल)

वर्ष 2010-11 में उत्तराखण्ड पुलिस में एथलेटिक्स खेल से स्पोर्ट्स कोटे का भर्ती है। 5000मी0, 10000मी0 का अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का धावक है। आरक्षी खिलाड़ी द्वारा वर्ष 2013 में बेलफास्ट में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2013 में प्रतिभाग किया गया था। इस प्रतियोगिता में आरक्षी द्वारा 10हजार मीटर में स्वर्ण, 5 हजार मी0 में रजत तथा 3हजार मी0 स्टेपल चेज में कांस्य पदक अर्जित किया गया। आरक्षी खिलाड़ी का माह जून-जुलाई-2015 में फेयर फैक्स वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 के लिए अखिल भारतीय पुलिस टीम में चयन हुआ है। आरक्षी खिलाड़ी की अब तक की खेल उपलब्धि निम्न रही है।

वर्ष 2012 में 60वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2011, दिल्ली 5000 मी0 व 10000 मी0 में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2013 में वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2013 बेलफास्ट, नीदरलैंड 10000 मीटर दौड में स्वर्ण पदक, 5000मीटर दौड में रजत पदक व 3000मीटर स्टेपल चेस में कांस्य पदक

वर्ष 2013 में 61वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2012,पटना  5000 मी0 में स्वर्ण पदक, 10000 मी0 में रजत पदक।

61वीं ऑल इण्डिया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कन्ट्री चैम्पियनशिप-2012, गोहाटी (असम) में 12 कि0मी0 क्रॉस कन्ट्री में रजत पदक।

वर्ष 2014 में 63वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2014, 5000 मी0 दौड में रजत पदक।

वर्ष 2015 में 63वीं अखिल भारतीय पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कन्ट्री प्रतियोगिता-2014, दिल्ली में कांस्य पदक।

3- कान्सटेबिल  मनीष रावत- जनपद देहरादून (एथलेटिक्स खेल)

     वर्ष 2011 में एथलेटिक्स खेल से उत्तराखण्ड पुलिस में स्पोर्ट्स कोटे में आरक्षी के पद पर नियुक्त हुआ है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का वॉक रेस का खिलाड़ी है। वर्ष 2016 में ब्राजील में आयोजित होनें वाले ओलम्पिक खेलों के इस आरक्षी द्वारा क्वालीफाई किया है। यह खिलाड़ी इस क्वालीफाई की विश्व की सूची में 10वें स्थान पर तथा भारतीय क्वालीफाई टीम में प्रथम स्थान पर है। खिलाडी का माह जून-जुलाई में वर्जीनिया (अमेरिका) में आयोजित वल्र्ड पुलिस एवं फायर गेम्स के लिए भी चयन हुआ है। आरक्षी खिलाड़ी वर्तमान में पुतगाल में इन्टर नेशनल कोचिंग कैम्प में है। आरक्षी को इन्टरनेशनल कोचिंग कैम्प में विशेष डाईट व उच्च स्तर के खेल संसाधन के लिए पुलिस मुख्यालय से रू0 5 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने हेतु प्रस्ताव उत्तराखण्ड शासन को प्रेषित किया गया है। इस आरक्षी खिलाड़ी की अन्तर्राष्ट्रीय,राष्ट्रीय एवं ऑल इण्डिया पुलिस स्तर पर अब तक की खेल उपलब्धि निम्न रही है।

वर्ष 2012 में 60वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2012, दिल्ली 20 कि0मी0 में तृतीय स्थान।

वर्ष 2013 में 61वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2012-13 पटना 20कि0मी0 में प्रथम स्थान।

वर्ष 2014 में वल्र्ड रेस वॉकिंग कप, चीन-2014- 50 कि0मी0 में 32वां स्थान।

वर्ष 2014 में ओपन नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2014, दिल्ली 20 कि0मी0 में प्रथम स्थान।

वर्ष 2014 में प्रथम नेशनल वॉकिंग चैम्पियनशिप,पटियाला-2014 50कि0मी0 में द्वितीय स्थान।

वर्ष 2014 में द्वितीय नेशनल वॉकिंग चैम्पियनशिप-2014, केरल 50 कि0मी0 में द्वितीय स्थान।

वर्ष 2014 में 62वीं ऑल इण्डिया पुलिस एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2014 मधुवन, हरियाणा 20कि0मी0 में प्रथम स्थान।

4- कान्सटेबिल तेजेन्द्र सिंह-जनपद हरिद्वार (बॉडी बिल्डि़ग खेल)

      उत्तराखण्ड पुलिस में वर्ष 2006 में बॉडी बिल्डि़ग खेल से स्पोर्ट्स कोटे में भर्ती हुए। आरक्षी का चयन माह जून-जुलाई-2015 में वर्जीनिया में आयोजित होने वाले वल्र्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 के लिए हुआ है। खिलाड़ी द्वारा वर्ष 2013 में बेलफास्ट में आयोजित वल्र्ड पुलिस गेम्स में प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक अर्जित किया है। आरक्षी खिलाड़ी की अब तक की खेल उपलब्धिया निम्नवत रही हैं –

वर्ष 2007 में मिस्टर इण्डिया फेडरेशन कप-2007, तामिलनाडू में कांस्य पदक।

वर्ष 2011 में ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया -2011 बंगलौर में कांस्य पदक।

वर्ष 2013 में वल्र्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2013 बेलफास्ट(उत्तरी आयरलैण्ड) में बॉडी बिल्डि़ग में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2013 में 13 वां फेडरेशन कप नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप-2013 जालंधर में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2013 में ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया-2013 चेन्नई में रजत पदक।

2015  ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया-2013 पूना में रजत पदक।

5- कान्सटेबिल अमित क्षेत्री- जनपद हरिद्वार (बॉडी बिल्डि़ग खेल)

वर्ष 2006 में बाॅडी बिल्डि़ग खेल से स्पोटर््स कोटे में भर्ती हुए। बॉडी बिल्डिंग खेल में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आरक्षी खिलाड़ी द्वारा माह जून-जुलाई में वर्जीनिया में आयोजित फेयर फैक्स वल्र्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 में प्रतिभाग किया जा रहा है। इस खेल में आरक्षी खिलाड़ी की अब तक की खेल उपलब्धि निम्न रही है –

वर्ष 2007 में मिस्टर इण्डिया फेडरेशन कप-2007 तमिलनाडू में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2011 में ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया -2011 बंगलौर में चतुर्थ स्थान।

वर्ष 2012 में ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया -2012 पूना में रजत पदक।

वर्ष 2013 में 13वां फेडरेशन कप नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप-2013 जालंधर में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2013 में ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया-2013 चेन्नई में स्वर्ण पदक।

2013 ओपन मिस्टर इण्डिया शेरू क्लासिक- पूना में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2015 में ओपन सीनियर मिस्टर इण्डिया-2013 पूना में स्वर्ण पदक।

6- हेड कान्सटेबिल भगवन्त खोलिया-जनपद नैनीताल (पावरलिफ्टिंग खेल)

उत्तराखण्ड पुलिस में सामान्य कोटे में आरक्षी के पद पर भर्ती हुआ। वर्ष 2008 में पावरलिफ्टिंग खेल प्रारम्भ किया गया। खिलाड़ी द्वारा माह जून-जुलाई-2015 में वर्जीनिया (अमेरिका) में आयोजित होने वाले वल्र्ड पुलिस एवं फायर गेम्स-2015 में प्रतिभाग किया जा रहा है। पावरलिफ्टिंग खेल में इस खिलाड़ी की अब तक की खेल उपलब्धि निम्नवत् रही है –

वर्ष 2008 में सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप दुर्ग में कांस्य पदक।

वर्ष 2009 में बैंच प्रैस कॉमनवेल्थ पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप-2009 पूना में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2009 में जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप पटियाला में रजत पदक।

वर्ष 2009 में नेशनल पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन कप जमशेदपुर में रजत पदक।

वर्ष 2011 में सीनियर एशिया पा0लि0 चैम्पियनशिप-2011 जापान कौवे सिटी में कांस्य पदक।

वर्ष 2011 में ओपन सीनियर नेशनल बैन्च प्रेस प्रतियोगिता-2011 जम्मू कश्मीर में स्वर्ण पदक।

वर्ष 2014 में गोवा में आयोजित सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More