26 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

बिहार के डॉ. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर को मिला केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय का दर्जा

देश-विदेश

नई दिल्ली: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने आज यहाँ कहा कि पूसा, समस्तीपुर में स्थित डॉ. राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से बिहार की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लोगों का एक बड़ा सपना पूरा कर दिया।

संसद ने कल, 11 मई, 2016 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय विधेयक – 2015 को अपनी मंजूरी दे दी। पहले राज्य सभा ने और फिर लोक सभा ने ध्वनिमत से इस विधेयक को पारित कर दिया। बाद में कल ही राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने इस पर हस्ताक्षर किए।

इस विधेयक के दोनों सदनों से पारित हो जाने के बाद केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय राज्य के लोगों के लिए शानदार तोहफा है। उन्होंने कहा कि अब इस विश्वविद्यालय को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह राज्य का पहला और देश का दूसरा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय है।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय दर्जा दिलवाने के लिए पिछले सात वर्ष से प्रयास हो रहे थे। इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय दर्जा मिलने से अब बिहार में महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के साथ दो बड़े केन्द्रीय विश्व विद्यालय दो वर्षों के अंदर खोलकर मोदी सरकार ने बिहार वासियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया। 2009 से राज्य एवं भारत सरकार के बीच चल रहे विवाद का विराम भी हो गया और किसानों को एक बड़ा उपहार भी मिल गया।

Related posts

Leave a Comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More