Delhi-NCR वालों के लिए खुशखबरी, 89 किलोमीटर का नया रेलवे कॉरिडोर मंजूर

HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Metro News) दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की मैजेंटा लाइन अब सबसे अहम लाइनों में शामिल होने जा रही है। इस लाइन पर मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा इंटरचेंज स्टेशन और अधिक संख्या में भूमिगत स्टेशन होंगे। इसके पूरा होने से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के बीच बिना किसी बाधा के आसान और तेज़ आवागमन संभव हो सकेगा।

हाल ही में फेज-V (A) के तहत रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक मैजेंटा लाइन के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही फेज-IV का इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर भी मैजेंटा लाइन के ही विस्तार के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद मैजेंटा लाइन, यानी बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक, करीब 89 किलोमीटर लंबी हो जाएगी, जिससे यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क (delhi metro network) का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगा।

सबसे खास बात यह है कि मैजेंटा लाइन बॉटनिकल गार्डन (Magenta Line Botanical Garden) से इंद्रलोक तक संचालित होगी और इसके पूरी तरह चालू होने के बाद यह एक ड्राइवरलेस मेट्रो कॉरिडोर के रूप में काम करेगी। यानी इस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों के संचालन के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं होगी।

21 इंटरचेंज बनेंगे मैजेंटा लाइन पर-
परियोजना पूरी होने के बाद मैजेंटा लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे। अभी चालू खंड में चार इंटरचेंज स्टेशन—कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास-मौजूद हैं। फेज-IV और फेज-V (ए) के तहत इस लाइन में 17 नए इंटरचेंज स्टेशन जोड़े जाएंगे। इनमें कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट (delhi gate), नई दिल्ली और इंद्रलोक शामिल हैं। इनमें से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

 कितने होंगे स्टेशन-
यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिनमें से 40 स्टेशन भूमिगत होंगे। मैजेंटा लाइन की व्यापक इंटरचेंज सुविधाओं से यात्रियों की दूरी और समय दोनों में कमी आएगी। साथ ही, प्रमुख कॉरिडोरों पर यातायात का दबाव घटेगा और एनसीआर में सुरक्षित, तेज़ और कुशल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

बता दें कि मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क (delhi metro network) की दो बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धियों के लिए भी जानी जाती है। इस कॉरिडोर पर स्थित हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन सिस्टम का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन है, जहां रेल स्तर की ऊंचाई पियर संख्या 340 पर लगभग 28.362 मीटर है। वहीं, मैजेंटा लाइन का ही हौज खास स्टेशन (Hauz Khas Station) करीब 29 मीटर की गहराई के साथ दिल्ली मेट्रो (delhi metro) का सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन है। ये उपलब्धियां इस कॉरिडोर की जटिल इंजीनियरिंग और उच्च तकनीकी दक्षता को दर्शाती हैं।

Related Articles

Back to top button