Delhi Metro की टाइमिंग में हुआ बदलाव, सफर करने से पहले देख लें समय सारिणी


HR Breaking News, Digital Desk- (DMRC Last Train Timing) अगर आप दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए अहम अपडेट है। दरअसल दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। रोजाना मेट्रो से दफ्तर या घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह खबर खास है, क्योंकि नई टाइमिंग (metro new timing) के अनुसार अब यात्रा की योजना बनानी होगी।
डीएमआरसी (DMRC) ने 12 फरवरी को होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप मुकाबले को देखते हुए मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव किया है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में खेला जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने कुछ रूट्स (delhi metro routes) पर मेट्रो सेवाएं देर रात तक चलाने का फैसला किया है। डीएमआरसी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि 12 फरवरी को चुनिंदा रूट्स पर आखिरी मेट्रो की टाइमिंग 90 मिनट तक बढ़ा दी गई है।
मेट्रो की नई टाइमिंग-
लाइन – रूट – नई आख़िरी ट्रेन टाइमिंग
लाइन 1 (रेड लाइन) शहीद स्थल (नया बस अड्डा) – रिठाला रात 12:10 बजे, 12:15 बजे
लाइन 2 (येलो लाइन) समयपुर बादली – मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम रात 12:20 बजे, 11:45 बजे
लाइन 3 और 4 (ब्लू लाइन) नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली – द्वारका सेक्टर 21 नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी: 11:35 बजे, वैशाली: 11:45 बजे
लाइन 5 (ग्रीन लाइन) कीर्ति नगर/इंद्रलोक – ब्रिगेडियर होशियार सिंह कीर्ति नगर/इंद्रलोक: 1:00 बजे, ब्रिगेडियर होशियार सिंह: 12:00 बजे, 12:10 बजे
लाइन 6 (वायलेट लाइन) कश्मीरी गेट – राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) कश्मीरी गेट: 12:25 बजे, बल्लभगढ़: 11:20 बजे
लाइन 7 (पिंक लाइन) मजलिस पार्क – शिव विहार रात 12:10 बजे
लाइन 8 (मैजेंटा लाइन) बॉटनिकल गार्डन – जनकपुरी वेस्ट 12:30 बजे, 12:45 बजे
लाइन 9 (ग्रे लाइन) द्वारका – ढांसा बस स्टैंड 1:15 बजे, 1:30 बजे
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 – नई दिल्ली 12:30 बजे, 1:00 बजे
नोट- दिल्ली मेट्रो ने आखिरी मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बदलाव (Changes made in metro timings) सिर्फ एक दिन के लिए लागू था। आज 12 फरवरी के बाद, यानी 13 फरवरी से, मेट्रो सेवाएं फिर से अपने सामान्य समय पर चलेंगी। इसके तहत आखिरी मेट्रो रात 11:00 से 11:30 बजे के बीच ही उपलब्ध होगी।
बता दें कि गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत का मुकाबला नामीबिया से होने वाला है। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।



