23 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

रक्षा मंत्री ने नौसेना के कमांडरों को नई दिल्ली में संबोधित किया

देश-विदेश

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन के पहले संस्करण का आज उद्घाटन किया। नौसेना के वरिष्ठ नेतृत्व को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नौसेना देश के समुद्री क्षेत्र की प्रतिबद्धता के साथ रक्षा कर रही है। नौसेना का काम करने का तरीका बेहद पेशेवर है।

रक्षा मंत्री ने नौसेना द्वारा समुद्री क्षेत्र में जहाज, पनडुब्बी और एअरक्राफ्ट तैनात करने के तौर तरीकों पर संतोष व्यक्त किया श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि नौसेना का समुद्री बेड़ा, तस्करी, राहत एवं बचाव कार्य के समय प्रभावशाली भूमिका के लिए खुद को और बेहतर बनाएगा। उन्होंने कहा कि नौसेना के त्वरित कार्यवाही के प्रयासों के परिणाम दिखाई देने लगे हैं। भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ महीनों में हिंद महासागर क्षेत्र में विपदा के समय त्वरित कार्रवाई का शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने श्रीलंका में बाढ़ तथा बांग्लादेश और म्याँमार में समुद्री तूफान के बाद प्रभावी भूमिका निभाई है।

श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेरा ऐसा मानना है कि एक राष्ट्र के तौर सच्चे अर्थों में तब तक आत्मनिर्भर नही बन सकते जब तक हम खुद हथियार और रक्षा प्रणालियां विकसित नही करते। इस मामले में भारतीय नौसेना की भूमिका सरहानीय है क्योंकि वह व्यापक स्तर पर शोध और विकास के स्तर पर विभिन्न एजंसियों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

रक्षा मंत्री ने स्वदेशीकरण पर जोर देते हुए कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि जहाज निर्माण से जुड़ी 32 हजार करोड़ से अधिक की निविदा जारी हो चुकी है और अनुबंध का कार्य अंतिम चरण में है। रक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्वदेशी जहाज निर्माण उद्योग और प्रगति करेगा तथा भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा कमांडरों के साथ बातचीत में रक्षा मंत्री ने नौसेना के डिजीटलीकरण के प्रयासों की सराहना की।

अपने संबोधन के समापन में श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जोर देते हुए कहा कि हमारे समुद्री क्षेत्र का सीधा संबंध देश के आर्थिक विकास से है जोकि बिना मजबूत नौसेना के संभव नही हैं। उन्होंने कहा कि नौसेना को कोष के स्तर पर कोई कमी नही होने दी जाएगी।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More