29 C
Lucknow
Online Latest News Hindi News , Bollywood News

इस बॉलीवुड एक्टर पर फिदा हैं दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा

मनोरंजन

मुंबई: बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियोंमें रहती है। बीते दिनों ही सोनाक्षी फिल्म हैप्पी फिर से भाग जाएगी में नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था। सोनाक्षी का नाम बॉलीवुड में अबतक सिर्फ दो या तीन लोगों से ही जुड़ा है। साथ ही सोनाक्षी की खूबसूरती के भी कई दीवाने हैं। अब सोनाक्षी ने खुलासा किया है कि आखिर कौन उनका कृ़श है। हाल ही में सोनाक्षी ने बताया है कि वो बॉलीवुड के एक एक्टर पर बेहद फिदा है।

इस एक्टर पर सोनाक्षी का बचपन से कृश है। तो बता दें कि ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन हैं। जी हां, ऋतिक रोशन ही सोनाक्षी के सपनों के राजकुमार हैं। रिसेंटली एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने इस बात का खुलासा किया है कि वो ऋतिक पर हमेशा से ही फिदा रही है। ऋतिक उन्हें बेहद पसंद हैं। उन्होंने बताया कि, कहो ना प्यार है’ के कारण ऋतिक पर क्रश है। आपको बता दें कि ने सोनाक्षी ने इस इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर भी बात की। सोनाक्षी ने बताया कि वो ऐसे इंसान से शादी करना चाहती हैं जो उन्हें स्पेस दे और उन्हें बांधकर ना रखे।

Related posts

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More