DA Hike : हो गया कन्फर्म, इस दिन मिलेगा कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी के साथ 2 महीने का एरियर

HR Breaking News (DA Hike) केंद्र सरकार कर्मचारियों में DA बढ़ोतरी को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब सरकार की ओर से जारी अपडेट के बाद जनवरी 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (DA Hike In January) की तस्वीर क्लियर हो गई है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि कर्मचारियों को कब तक डीए बढ़ौतरी फायदा मिलने वाला है।
कितना बढ़ सकता है कर्मियों का डीए
बता दें कि सरकार होली से पहले या मार्च 2026 के पहले सप्ताह में डीए बढ़ौतरी का ऐलान (DA hike announced) कर सकती है। अगर ऐसा ही होता है तो इससे मार्च 2026 के आखिर में आने वाली सैलरी में यह क्रेडिट हो सकता है। दिसंबर 2025 के महंगाई आंकड़ों के बेस पर DA में 2 प्रतिशत की बढ़ौतरी हो सकती है। अभी फिलहाल में कर्मचारियों को DA 58 प्रतिशत दर से मिल रहा है और 2 प्रतिशत इजाफे के बाद यह 60 प्रतिशत हो जाएगा, जो जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।
कितना होगा लेवल 1 कर्मचारियों का बेसिक पे
डीए में बढ़ौतरी का असर कर्मचारियों के बेसिक पे (basic pay of employees) पर पड़ेगा। इससे लेवल 1 कर्मचारियों, जिनका न्यूनतम बेसिक पे 18000 रुपये है, उनके 2 प्रतिशत में इजाफे के बाद हर महीने उन्हें 360 रुपये का सीधा फायदा होगा। जब DA 60 प्रतिशत हो जाएगा, तो इससे लेवल 1 के कर्मचारी को जो कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance for Level 1 employees) दिया जाता है, वो 10,800 रुपये प्रति महीना हो जाएगा।। यह न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये के आधार निकाला गया है।
कितना मिलेगा 2 महीने का एरियर
भले ही जनवरी का महंगाई भत्ता (January’s dearness allowance) 1 जनवरी से प्रभावी हो जाता है, लेकिन आमतौर पर इसकी घोषणा मार्च होली के आसपास होती है। ऐसे में कर्मचारियों को मार्च की सैलरी में जनवरी और फरवरी का एरियर भी जोड़कर दिया जा सकता है। अगर केलकुलेट करें तो लेवल 1 के कर्मचारी के लिए 2 महीने का एरियर तकरीबन 720 रुपये होगा।
क्या बेसिक सैलरी में मर्ज होगा डीए
सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, तो ऐसे में 1 जनवरी 2026 से जो DA मिलेगा, वो 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक एक अंतरिम राहत की तरह ही वर्क करेगा। जैसे ही 8वां पे कमीशन आधिकारिक तौर पर लागू होगा तो यह डीए कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में मर्ज (Merged in basic salary) किया जा सकता है, जिससे कर्मचारियों का बेसिक पे 18,000 से बढ़कर 21,600 या उससे भी ज्यादा हो सकता है।



